नम आंखों से दी गई मां दुर्गा को विदाई
कदवा प्रखंड क्षेत्र के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर प्रांगण श्यामागढ़ हाट, सार्वजनिक दुर्गा मंदिर सोनैली स्टेशन, सर्वजनिक दुर्गा मंदिर कदवा ,सार्वजनिक दुर्गा मंदिर कुम्हड़ी, सार्वजनिक दुर्गा मंदिर भर्री,सार्वजनिक दुर्गा मंदिर चौकी, सार्वजनिक दुर्गा मंदिर चांदपुर, सार्वजनिक दुर्गा मंदिर दुर्गा गंज सहित सभी मंदिरों में माता की पूजा के विसर्जन उपरांत नम आंखों से माता दुर्गा रानी को विदाई दी गई। इस मौके पर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं ने अलग-अलग प्रकार की झांकियां दिखाई कई जगह बीते रात्रि भी जागरण का कार्यक्रम किया गया। पंडालों में लगे मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जन के उपरांत नदी में विसर्जित कर दिया गया। दशहरा का पर्व शांतिपूर्ण संपन्न होने से कदवा प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।



