Home कटिहार मनसाही: रास्ता विवाद में महिला की हत्या, केस

मनसाही: रास्ता विवाद में महिला की हत्या, केस

0 second read
Comments Off on मनसाही: रास्ता विवाद में महिला की हत्या, केस
0
226

मनसाही: रास्ता विवाद में महिला की हत्या, केस

मनसाही थाना क्षेत्र के कुरेठा गांव में रास्ता विवाद में फूलो देवी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।

इस बावत डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि दो पक्षों में दो दिन पूर्व मारपीट हुई थी, जिसमें जख्मी महिला का इलाज केएमसीएच में चल रहा था। इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गयी। मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपियों में जनार्दन मंडल, उसकी पत्नी आशा देवी, रुपेश मंडल व विशाल मंडल है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पायेगा कि महिला कि हत्या कैसे हुई है।

क्या है मामला: बताया जा रहा है कि फूलो देवी के घर रास्ते के बगल में था। आरोपी जनार्दन मंडल अपने ट्रैक्टर से तैयार धान तैयार ले जा रहा था। ओवरलोड ट्रैक्टर महिला के घर की छत से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि गाली गलौज कर आरोपियों ने महिला की नाजुक अंग पर ठेहुना से प्रहार कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

पुलिस की सक्रियता से टल सकती थी घटना : मनसाही के कुरेठा गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला की जान चली गयी। जिसमें पुलिस की सुस्ती उजागर हुई है।

Source-HINDUSTAN

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In कटिहार
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…