Home कटिहार धनतेरस पर चांदी खपाने की तैयारी में थे तस्कर, कटिहार पुलिस ने होटल से ही धर दबोचा, 70 लाख के जेवरात बरामद

धनतेरस पर चांदी खपाने की तैयारी में थे तस्कर, कटिहार पुलिस ने होटल से ही धर दबोचा, 70 लाख के जेवरात बरामद

1 second read
Comments Off on धनतेरस पर चांदी खपाने की तैयारी में थे तस्कर, कटिहार पुलिस ने होटल से ही धर दबोचा, 70 लाख के जेवरात बरामद
0
15
1200 675 22756659 thumbnail 16x9 katihar

धनतेरस पर चांदी खपाने की तैयारी में थे तस्कर, कटिहार पुलिस ने होटल से ही धर दबोचा, 70 लाख के जेवरात बरामद

कटिहार में धनतेरस के मौके पर पश्चिम बंगाल से चांदी खपाने पहुंचे चार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यहां जानें पूरा मामला.

कटिहार: बिहार के कटिहार में दिवाली से पहले पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. यहां पुलिस ने धनतेरस के मौके पर चांदी की बड़ी खेप के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. जब्त चांदी के जेवरातों का वजन 66 किलोग्राम से ज्यादा है, जिसकीं कीमत 70 लाख से अधिक के बताई जा रही है. सभी तस्कर पश्चिम बंगाल के नादिया इलाके के रहने वाले हैं. फिलहाल पुलिस ने मामले की तफ्तीश में लगी है.

पुलिस ने चार तस्कर को किया गिरफ्तार: इस मामले में जानकारी देते हुए कटिहार सदर एसडीपीओ अभिजीत कुमार सिंह ने बताया कि नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी. जिसमें बताया गया था कि शहर के एक होटल में कुछ लोग जेवरातों की बड़ी खेप लेकर ठहरे हैं. वो उसे स्थानीय बाजारों में खपाने की योजना बना रहे थे. वहीं पुलिस ने सूचना मिलते ही आगे की कार्रवाई की और न्यू मार्केट में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

66 किलो चांदी बरामद: गिरफ्तार तस्करों के पास से 66.1945 किलोग्राम चांदी के जेवरात बरामद किये गए हैं. सदर एसडीपीओ ने बताया कि जब पुलिस टीम ने तस्करों के पास से जेवरात से संबंधित कागजात की मांग की तो किसी ने भी कोई वैध कागजात नहीं दिखाया, जिसके बाद सभी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर थाने लाया गया है.

“सभी लोग पश्चिम बंगाल से कटिहार चांदी के जेवरात बेचने आए थे लेकिन किसी के भी पास कोई वैध कागजात उससे संबंधित नहीं मिले. जिसके बाद चार लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.”-अभिजीत कुमार सिंह, सदर एसडीपीओ, कटिहार

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In कटिहार
Comments are closed.

Check Also

मैं अलग पहचान बनाना चाहता था, खुद को नए सिरे से गढ़ना चाहता था: विशाल भारद्वाज

‘ओ’ रोमियो’ को बताया दिल छू लेने वाली अनोखी प्रेम कहानी, एक्शन और इमोशन का नया मिश्रण नई द…