Home किशनगंज भादवा महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब

भादवा महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब

0 second read
Comments Off on भादवा महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब
0
361

भादवा महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब

रविवार को कानकी धाम मंदिर में जय बाबे री, बाबो भली करे, राम सा पीर के जयकारे से श्रीकृष्ण अवतार बाबा रामदेव मंदिर कानकीधाम गुंजायमान हो उठा था। मौका था श्री कृष्ण अवतार बाबा रामदेव जी के भादवा महोत्सव सह 20वां वार्षिक उत्सव का। मंदिर में रविवार की अहले सुबह में विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना हुई। जिसमें बाबा श्री कृष्ण अवतार बाबा रामदेव का अभिषेक, श्रंृगार व आरती हुई और छप्पन भोग लगे। भादवा महोत्सव में श्रीकृष्ण अवतार बाबा रामदेव मंदिर में 625 सवामनी प्रसाद का भोग लगाया गया। वहीं प्राचानी मंदिर में भी सवामनी प्रसाद का भोग लगाया गया। इस अवसर पर ज्योत दरबार सजाया गया था। इसके अलावे कई धार्मिक अनुष्ठान हुए। इसके बाद दर्शन श्रीकृष्णअवतार बाबा रामदेव के दर्शन के लिये भक्तों की भीड़ जुटने लगी। पंक्तिबद्ध होकर भक्तों ने बाबा के दर्शन किये और मंदिर में मत्था टेका।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In किशनगंज
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…