Home किशनगंज मजहब की राजनीति कर रहा केंद्र

मजहब की राजनीति कर रहा केंद्र

1 second read
Comments Off on मजहब की राजनीति कर रहा केंद्र
0
257

मजहब की राजनीति कर रहा केंद्र
किशनगंज देश के एक सौ 35 करोड़ लोगों को देश के 2 बड़े नेता ठगने का काम कर रहे हैं, लोगों को गुमराह कर जाति, मजहब की राजनीति कर रहे हैं। यह देशहित में नहीं है। देश की आजादी के समय देश के मुसलमानों ने हिन्दुस्तान में ही रहना पसंद किया और आज देश में हिन्दू व मुस्लिम समुदाय की बातें हो रही है। उक्त बातें राजद कार्यालय खगड़ा में शहीद जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस के अवसर पर राजद के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मंत्री डाक्टर राम प्रकाश महतो बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि एनआरसी के मामले में असम की स्थिति क्या हो गई। 19 लाख में 14 लाख लोग किस समुदाय से हैं। अब उन्हें क्या कीजिएगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि मुसलमानों को परेशान करने के केन्द्र की सरकार नये – नये हथकंडा अपना रही है। राजद नेताओ और कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम शहीद जगदेव प्रसाद के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ रामप्रकाश महतो ने कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद ने हमेशा गरीबो, वंचितों, शोषितों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के हक-हकूक की लड़ाई लड़ी थी। इस मौके पर राजद जिलाध्यक्ष सीमा इन्तेखाब, वरीय राजद नेता उस्मान गनी, युवा राजद प्रदेश महासचिव मो. करीम रिजवी, युवा राजद जिलाध्यक्ष शकील अख्तर, राजद नेता मुश्ताक आलम, प्रमोद कुमार पप्पू, देवेन यादव मौजूद थे

स्रोत-हिन्दुस्तान
सीमांचल लाइव

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In किशनगंज
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…