Home किशनगंज याद किए गए शहीद भगत सिंह

याद किए गए शहीद भगत सिंह

2 second read
Comments Off on याद किए गए शहीद भगत सिंह
0
268

याद किए गए शहीद भगत सिंह

शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ठाकुरगंज इकाई ने शहीद भगत सिंह की 112 वी जयंती शिवानंद भवन में मनाया। सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित किया। जिला संयोजक रितेश यादव ने भवन के कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि अमर वीर क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को हुआ था।

उन्होंने आगामी कार्यक्रम की चर्चा करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। प्रदेश कार्यकारिणी परिषद सदस्य विवेक साहा एवं नगर मंत्री राहुल पासवान ने संयुक्त रूप से शहीद भगत सिंह के जीवन की उपलब्धियों एवं उनके द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। इन्होंने बताया कि भगत सिंह ने कैसे देश को आज़ादी दिलाने के लिये अपने प्राणों की आहुति दी थी। पूर्णिया विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य अमित सिंहा एवं सामाजिक कार्यकता सन्नी झा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए परिषद को मज़बूत करने पर बल दिया एवं शहिद- ए-आज़म भगत सिंह के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर सह मंत्री सूरज यादव, कॉलेज अध्यक्ष राजा गणेश, कॉलेज मंत्री मोनू सिंह , रतन सिंह ,आकाश रॉय, शुभम कुमार, अभिजीत पांडेय, अशोक रॉय ,अभिनव झा, इंद्रजीत चौधरी आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In किशनगंज
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…