पति ही निकला हत्या का आरोपी तीसरी शादी व दहेज की लालच में पति महाबुल ने दूसरी पत्नी ताजेनूर की हत्या की पत्नी ताजेनूर को घुमाने के बहाने बाहर ले जाकर गला दबाकर हत्या पत्नी की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी महाबुल आलम दहेज की लालच में तीसरी शादी करने के लिए दूसरी पत्नी ताजेनूर को रास्ते से हटाना चाहता था इसलिए दूसरी पत्नी ताजेनूर की उसने हत्या कर की।
यह खुलाशा पकड़े गये आरोपी महाबुल आलम ने गुरूवार को पुलिस के पूछताछ में किया है।
आरोपी महाबुल की गिरफ्तारी के बाद हत्या की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है।
बहादुरगंज पुलिस की यह बड़ी कामयाबी है।
जानकारी के अनुसार10 सितंबर 2019 को कोचाधामन थाना क्षेत्र के मस्तान चौक के समीप 20 वर्षीय महिला ताजेनूर की हत्या कर शव फेंके जाने के मामले का उभेदन करते हुए कोचाधामन थाना की पुलिस ने दो आरोपियों को बुधवार की देर शाम किशनगंज बस स्टैंड के समीप से गिरफ्तार किया।
पकड़ा गया आरोपी महाबुल आलम व अब्दुल लतीफ बंगाल के चाकुलिया (पं. बंगाल) पुअर का रहने वाला है।
दोनो रिश्ते में पिता-पुत्र है।
10 सितंबर को कोचाधामन थाना क्षेत्र के मस्तान चौक के समीप महिला ताजेनूर का शव मिला था।
शव मिलने के बाद एसपी कुमार आशीष के निर्देश पर पुलिस घटना के उदभेदन में जुटी हुई थी।
कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस घटना के उदभेदन में जुटी हुई थी।
मामले में गिरफ्तार दोनो आरोपी सहित गुलजार, प्रताप अब्दुल वसीर सहित आठ लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज करवाया गया था।
तीसरी शादी के लिए की थी पत्नी की हत्या गिरफ्तार आरोपी महाबुल दहेज के लिए तीसरी शादी करना चाहता था और इसी उद्देश्य को लेकर उसने अपनी दूसरी पत्नी ताजेनूर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
इसके लिए घटना से दो दिन पूर्व से ही साजिश रचना शुरू कर दिया था।
9 सितंबर को आरोपी पति महाबुल अपनी पत्नी ताजेनूर को झांसे में लेकर घुमाने के बहाने घर से निकला और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बंगाल में ही गला दबाकर हत्या कर दी।
पुलिस की पकड़ से बचने के लिए शव मस्तान चौक मेें लाकर फेक दिया था।
हत्या के बाद अपने पिता को किया था फोन पकड़े गये आरोपी महाबुल ने अपनी पत्नी ताजेनूर की हत्या के बाद अपने पिता को फोन पर कहा था कि काम हो गया है।
पिता ने कहा कि ठीक है अभी बाहर रहो।
इसके बाद आरोपी फरार हो गया।
इधर एसपी के निर्देश पर कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर घटना का उदभेदन किया।
उमेश प्रसाद कांड के आईओ बनाये गये थे।
दोनो आरोपियों को गुरूवार को जेल भेज दिया गया।
Seemanchal
पति ही निकला हत्या का आरोपी
Published: 12/10/2019, 10:37:50 am•231 views•Seemanchal Live
पति ही निकला हत्या का आरोपी तीसरी शादी व दहेज की लालच में पति महाबुल ने दूसरी पत्नी ताजेनूर की हत्या की पत्नी ताजेनूर को घुमाने के बहाने बाहर ले जाकर गला दबाकर हत्या पत्नी की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी महाबुल आलम दहेज की लालच में तीसरी शादी करने के लिए दूसरी पत्नी ताजेनूर को रास्ते से हटाना चाहत

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Seemanchal
सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने की तैयारी, स्मार्ट निगरानी पर बढ़ा जोर

Seemanchal
अररिया में जमीन रिकॉर्ड घोटाले का बड़ा आरोप: पूर्व सीओ समेत 55 लोगों पर एफआईआर, डिजिटल जमाबंदी में छेड़छाड़ का मामला

Seemanchal
मधेपुरा में किसान सभा की परिचर्चा: किसानों की बदहाली पर चिंता, एकजुट संघर्ष का दिया गया संदेश

World
वैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा चुनौतियां बनीं दुनिया की सबसे बड़ी चिंता

India
मानसून, विकास और अर्थव्यवस्था: देशभर में इन मुद्दों पर केंद्रित है चर्चा
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15016 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8187 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6742 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5990 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5638 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5230 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15016 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8187 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6742 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5990 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5638 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5230 views


