
किसानों के लिए प्रेरणास्त्रोत बने दुलालजीत
पोठिया प्रखंड के फाला पंचायत निवासी दुलालजीत सिंह किसानों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गये हैं। स्नातक तक शिक्षा प्राप्त करने बाद इन्होंने दो बार मिली सरकारी सेवा को ठुकरा कर कृषि कार्य में जुड़ कर अच्छी कमाई कर युवाओं के लिए एक उदाहरण पेश
किया है।इन्होंने वर्ष 2013 में कृषि कार्य में अपना कदम रखा और महज सात वर्ष के कार्यकाल में राष्टीय स्तर पर उन्नत खेती के लिए दो बार पुरस्कृत भी हुए। अब प्रखंड के किसान उनसे उन्नत खेती की गुड़ सीखने यहां आते हैं। प्रगतिशील किसान दुलालजीत सिंह फिलहाल अनानास, चायपत्ती की खेती के साथ-साथ मुर्गा,मत्स्य,डेयरी तथा बकरी पालन कर 60 हजार रुपये प्रति माह आमदनी कर रहे हैं इसके साथ गांव के एक दर्जन से अधिक मजदूरों को रोजगार भी उपलब्ध कराया है। जानकारी के अनुसार इन्होंने सबसे पहले अनानास की खेती शुरू किया था। उन्नत किस्म के अनानस की पैदावार होने से इनके खेत के अनानस को सूबे के अलावे अन्य सूबे में आयोजित हुए बड़े बड़े कृषि प्रोग्राम में इनके अनानस के स्टाल लगाए गए। दुलालजीत सिंह को महाराष्ट के पूना में कृषि प्रदर्शनीय में भाग लेने का मौका मिला। राष्टीय देहरी अनुसंधान संस्थान संस्था हरियाणा के करनाल में आयोजित प्रोग्राम में भी इन्हें समल्लित किया गया। श्री सिंह 2012 के तहत राजेन्द्र कृषि महाविद्यालय समस्तीपुर स्थित (पूसा ) से आमंत्रित हुए। 2016 के दौरान आत्म निर्भर योजना के तहत सबौर भागलपुर में इन्हें प्रशक्षित किया गया।
HINDUSTAN