Home किशनगंज मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर आरएसएस कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण

मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर आरएसएस कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण

0 second read
Comments Off on मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर आरएसएस कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण
0
36
file 2024 08 29T16 38 55 300x400 1

मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर आरएसएस कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण

किशनगंज.हॉकी के जादूगर पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान कई जगहों पर आरएसएस के पर्यावरण संरक्षण गतिविधि प्रांतीय सह संयोजक देवदास के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया. वहीं इस दौरान हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन व हॉकी में उनके योगदान पर भी चर्चा की गयी. कार्यकम में स्थानीय लोगों के सहयोग से पौधारोपण किया गया.

 

इसमें बरगद, आमला सहित आम, जामुन, कटहल के पौधे लगाए गए. मौके पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांतीय अधिकारी देवदास ने कहा कि प्रकृति में कुछ पौधे युगों युगों से हमारे लिए मात्र प्राणवायु ही विसर्जित किया करते हैं जिसमें बरगद, पीपल, नीम तुलसी इत्यादि 24×7 समय तक आक्सीजन ही विसर्जित करते हैं. लेकिन आज पुराने बरगद एवं पीपल प्रकृति से लुप्त हो रहे है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा का दायित्व हम सब पर है और लोगो को इसके प्रति जागरूक करना होगा. उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति एक विशेष मौके पर एक पौधा अवश्य लगाए और पर्यावरण की रक्षा में अपना दायित्व निभायें.

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In किशनगंज
Comments are closed.

Check Also

एक ही ट्रेन में असली और नकली TTE बागमती एक्सप्रेस में यात्रियों से अवैध वसूली करता शिक्षक रंगे हाथों पकड़ा गया

बिहार फर्जी TTE मामला एक बार फिर रेल यात्रियों की सुरक्षा और सतर्कता का उदाहरण बन गया है। …