Home किशनगंज नेपालगढ़ कॉलोनी में बच्चों ने निकाली रैली

नेपालगढ़ कॉलोनी में बच्चों ने निकाली रैली

2 second read
Comments Off on नेपालगढ़ कॉलोनी में बच्चों ने निकाली रैली
0
302
seemanchallive

नेपालगढ़ कॉलोनी में बच्चों ने निकाली रैली

जल-जीवन हरियाली अभियान के तहत मानव शृंखला को लेकर शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय नेपालगढ़ कॉलोनी के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली।

जागरूकता रैली विद्यालय की प्रधान शिक्षिका बॉबी दास के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं व पोषक क्षेत्र के लोग भी शामिल हुए। रैली स्कूल से निकलकर नेपालगढ़ कॉलोनी, लोहार पट्टी, मोतिबाग आदि स्थानो से होकर गुजरी। रैली में शामिल बच्चे जल जीवन हरियाली, नशा मुत्ति, दहेज प्रथा व बाल विवाह उन्मूलन के समर्थन में 19 जनवरी को होने वाली मानव श्रृंखला को लेकर लोगों को मानव श्रृंखला में शामिल होने के लिए जागरूक कर रहे थे। वही स्कूल के समीप मानव श्रृंखला बना कर मानव श्रृंखला का रिहल्सल भी किया गया। रैली में शिक्षिका प्रिया हलदर, दीपांकर सिंह आदि शामिल थे।

HINDUSTAAN

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In किशनगंज
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…