Home किशनगंज आर्म्स एक्ट का आरोपी पोठिया से गिरफ्तार

आर्म्स एक्ट का आरोपी पोठिया से गिरफ्तार

0 second read
Comments Off on आर्म्स एक्ट का आरोपी पोठिया से गिरफ्तार
0
387

आर्म्स एक्ट का आरोपी पोठिया से गिरफ्तार

मंगलवार को पोठिया थाना में दर्ज आर्म्स एक्ट मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार निमलागांव निवासी मो. जमरुल वर्षों से फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष महेश कुमार के नेतृत्व में पोठिया पुलिस ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया। इस पर पावर ग्रिड के हाईटेंशन बिजली तार की चोरी से लेकर कई अन्य संगीन मामले दर्ज हैं। जमरुल की तलाश पुलिस को पिछले दो वर्षो से थी। पोठिया थाना में दर्ज कांड संख्या 54/17 आर्म्स एक्ट मामले में मो. जमरुल को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी अभियान में थाना अध्यक्ष, एएसआई सुनील कुमार सिंह सहित कई अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

स्रोत-हिन्दुस्तान

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In किशनगंज
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…