Home मधेपुरा सिंहेश्वर: बंद घर से लाखों रुपये के सामान चोरी

सिंहेश्वर: बंद घर से लाखों रुपये के सामान चोरी

2 second read
Comments Off on सिंहेश्वर: बंद घर से लाखों रुपये के सामान चोरी
0
344
SEEMANCHAL NEWS 1

सिंहेश्वर: बंद घर से लाखों रुपये के सामान चोरी

थाना क्षेत्र के रामपट्टी वार्ड आठ में अज्ञात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया। लोगों ने बताया कि इस चोरी में लाखों के सामान की चोरी का अंदेशा है। जानकारी के अनुसार घर मालिक आनंद कुमार सिंह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हंै। कुछ दिनों से घर खाली था। चोरों ने इसका फायदा उठाते हुए घर प्रवेश करने के लिए एक ताला और छह कुंडी को काट कर चोरी की। जबकि दो कमरा रसोई घर और पूजा घर में लगे ताला को छोड़ दिया गया। जिस कमरे में गोदरेज रखे थे उसकी कुंडी को काटकर सामान निकालकर नीचे फेंक दिया।

लॉकरों को तोड़ दिया। चोरी की खबर दोपहर के समय लोगों को लगी। तब आस- पास के लोगों ने जाकर देखा तो लगभग सभी कमरे के दरवाजे की कुंडी कटी हुई थी। मालूम हो कि उनके घर में पूर्व में भी दो बार चोरी हो चुकी है। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल बन गयाा है।

बाद में इस घटना की खबर थाना को दी गयी। थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। कार्रवाई की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक थानाा को आवेदन नहीं प्राप्त हुआ है। चोर लाखों के जेवर और नगद लेकर फरार हो गए। घर में किसी भी सदस्य के नहीं रहने के कारण चोरी गए सामानों की जानकारी नहीं मिल पायी है

Source – Hindustan

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In मधेपुरा
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…