Home खास खबर मधेपुरा:- आपकी बेटी हूं, हमेश आपके बीच रहूंगी : सुभाषिनी….?

मधेपुरा:- आपकी बेटी हूं, हमेश आपके बीच रहूंगी : सुभाषिनी….?

2 second read
Comments Off on मधेपुरा:- आपकी बेटी हूं, हमेश आपके बीच रहूंगी : सुभाषिनी….?
0
326

मधेपुरा। चुनावी रंग धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगा है। बुधवार को बिहारीगंज महागठबंधन प्रत्याशी सुभाषिनी बुंदेला ने ग्वालपाड़ा प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर लोगों से मिली।

इस अवसर पर उन्होंने लोगों से कहा कि मैं आपकी ही बेटी हूं। हमेशा आपके ही बीच रहूंगी। बिहारीगंज के हर सुख-दुख में साथ खड़ी रहूंगी। छोटे-छोटे बैठकों में आशीर्वाद देने उमड़ रहे बिहारीगंज के परिवारजनों ने मेरी जिम्मेदारी को दोगुना कर दिया है। आप सभी के इस भरोसे और स्नेह को कर्ज मानकर इस क्षेत्र के विकास के लिए खुद को समर्पित करूंगी। सुभाषिनी ने खेतों में पहुंचकर किसानों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान अगर बोना जानता है तो काटना भी जानता है। इस चुनाव में क्या काटना है और क्या उगाना है इसका फैसला अब अन्नदाताओं ने भी कर लिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद बिहारीगंज के उत्थान के लिए वे बचनवद्ध हैं। आज बिहारीगंज की जनता आक्रोशित है। खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। पिछले कार्यकाल में न सड़कें बनी और न कोई योजना का लाभ लोगों को मिला। चुने हुए जनप्रतिनिधि कहीं नजर नहीं आए। प्रखंड के दुधेला गांव में एक नुक्कड सभा का भी आयोजन किया गया। वहीं शाहपुर, ग्वालपाड़ा, शाहपुर आदिवासी टोला, टेमाभेला, कनटाही, चतरा, परोकिया, नौहर सहित प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। लोगों से मिलकर पक्ष में मतदान की अपील की। मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह यादव, ग्वालपाड़ा के कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रामलखन यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष रंजन कुमार, राजद किसान सेल के प्रखंड अध्यक्ष रविद्र यादव, सीपीआइ निखिल कुमार झा, गजेन्द्र शर्मा, मु. शाहिद, साजन कुमार, बाबुल कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में महागठबंधन के कार्यक्रम में मौजूद थे।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…