Home मधेपुरा सर्वांगीण विकास को संकल्पित है सरकार

सर्वांगीण विकास को संकल्पित है सरकार

2 second read
Comments Off on सर्वांगीण विकास को संकल्पित है सरकार
0
156
IMG 20191202 131937

सर्वांगीण विकास को संकल्पित है सरकार

भारत साहित्य संगम की ओर से बिहार सरकार के मंत्री नरेन्द्र नारायण यादव और सांसद दिनेशचंद्र यादव का सम्मान समारोह का आयोजन संगम कार्यालय परिसर में रविवार को समारोहपूर्वक किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री यादव ने कहा कि बिहार सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को संकल्पित है। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर भी सभी कार्यो को निपटाने में तेजी लायी जा रही है।

सांसद दिनेशचंद्र यादव ने कहा कि एनएच 106 और 107 निर्माण में हो रही बाधा को जल्द दूर कर ली जायेगी। उन्होंने कहा कि एनएच निर्माण से क्षेत्र में विकास की गति तेजी से बढ़ेगी। स्थानीय लोग व किसान अपने सामान की सप्लाई के लिए बड़े बाजार से सीधे जुड़ जायेंगे। इससे उनको आर्थिक लाभ के साथ-साथ विकास के कई द्वार खुल जायेंगे। सांसद श्री यादव ने संस्था द्वारा सम्मान मिलने पर खुशी जतायी।

source- hindustaN

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In मधेपुरा
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…