Home मधेपुरा स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे नेताजी सुभाषचंद्र बोस

स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे नेताजी सुभाषचंद्र बोस

1 second read
Comments Off on स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे नेताजी सुभाषचंद्र बोस
0
393
IMG 20200124 082201

स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे नेताजी सुभाषचंद्र बोस

जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों व संगठनों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती गुरुवार को समारोहपूर्वक मनायी। शहर के सुभाष चौक पर नेहरू युवा केन्द्र की ओर से आयोजित समारोह में अतिथियों ने नेताजी के प्रतिमा पर माल्र्यापण किया। मुख्य अतिथि डॉ. भूपेन्द्र नारायण यादव मधेपुरी ने कहा कि नेताजी स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक थे।

एसएनपीएम लॉ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सत्यजीत यादव ने कहा कि नेताजी ने देश की आजादी में सर्वस्त्र न्योछावर कर दिया। नेहरू युवा केन्द्र के समन्वयक अजय गुप्ता ने कहा कि नेताजी के योगदान को देशवासी कदापि नहीं भूला पायेंगे। मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक विपुल भारती, शिवराज मल्लिक, मुन्ना कुमार, सुरेश कुमार आदि मौजूद थे। दूसरी तरफ वार्ड 13 स्थित द्वारिकाधीश छात्रावास में नेताजी की जयंती मनायी गयी। आंतरिक परिवाद समिति सदस्य-सह कौंसिल मेंबर बिट्टू कुमार ने नेताजी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की। मौके पर बीएनएमयू वाणिज्य संकाय के परिषद सदस्य प्रभू कुमार, अमित आनंद, अभिषेक कुमार, मंटू यादव, प्रमोद कुमार, ऋषभ सिंह आदि ने विचार व्यक्त किये।

संविधान बचाओ संकल्प दिवस के रूप में मनी जयंती: भाकपा ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती को संविधान बचाओ संकल्प दिवस के रूप में मनायी। शहर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने केन्द्र की मोदी सरकार के कार्यो की आलोचना की।

Source-HINDUSTAN

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In मधेपुरा
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…