मधेपुरा! जन अधिकार पार्टी (लो0) के द्वारा मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा के सभा भवन मे मधेपुरा विधनसभा को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सह समीक्षा बैठक आयोजित कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय किया। सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओ ने दिवंगत राजद नेता रघुवंश बाबु के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की संचालन जिला अध्यक्ष मोहन मंडल ने किया और प्रशिक्षण देने आये पार्टी के प्रशिक्षक सोनु झा ने बारीकी से संगठन, सोशल मिडिया और लोगों के बीच कैसे हमारे नेता अदरणीय पप्पू यादव के कार्यो को लोगों के बीच पहुंचाया जाय और नया विकास शील बिहार बनाया जाय। प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने कहा कि इस प्रशिक्षण से हमारे कार्यकर्ता और धार-दार होंगें। मौके पर प्रदेश महासचिव अखिलेश कुमार, पुर्व सांसद प्रतिनिधि रामकुमार यादव, अजीर बिहारी, महिला नेत्री नूतन सिंह, युवा अध्यक्ष गौरव गोपी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अनल, उमेश कोईराला, अनिल बन्धु, मुकेश कुमार, अबुल कलाम, धीरेन्द्र यादव, बिल्टु यादव, मो० सहादत, पप्पू, युवा रंजन, आशीष कुमार, कार्यलय सचिव देवाशीष पासवान, नितीश कुमार, छात्र जिला अध्यक्ष रौशन कुमार बिट्टू, विवि अध्यक्ष अमन कुमार रितेश,छात्र प्रखण्ड अध्यक्ष सोनू जी स्टारर सुशील कुमार, अजय कुमार, संजीत कुमार, सुशान्त, मिथुन किंग, राहुल कुमार, रंधीर कुमार मो०अरमान मो०रहमान, मिथिलेश कुमार, आदि सैकरो कार्यकर्ता मौजूद रहे।



