Home खास खबर मधेपुरा:- लोजपा महिला सेल जिलाध्यक्ष का हुआ सम्मान

मधेपुरा:- लोजपा महिला सेल जिलाध्यक्ष का हुआ सम्मान

0 second read
Comments Off on मधेपुरा:- लोजपा महिला सेल जिलाध्यक्ष का हुआ सम्मान
0
1,546
LOJPA

लोजपा महिला सेल जिलाध्यक्ष का हुआ सम्मान।

मुरलीगंज (मधेपुरा)संवाददाता

थाना रोड स्थित प्रखंड लोजपा कार्यालय में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष का सम्मान समारोह सह संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष दिनेश पासवान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ लक्ष्मी कुमारी को फूल माला से सम्मानित किया। साथ ही कहा कि डॉ लक्ष्मी को महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मनोनीत होने से जिला स्तर पर पार्टी को मजबूती मिलेगी। खासकर महिला संगठन मजबूत होगी। इस दौरान बताया गया कि आगामी 14 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में आयोजित बिहार फस्ट रैली को सफल बनाने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष नीरज निशांत उर्फ बोआ ने किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष दिनेश पासवान ने कहा 14 मार्च को विशाल जनसमूह मधेपुरा लेकर हम पहुंचेंगे। जिसकी तैयारी जोर शोर से की जा रही है। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी के मधेपुरा आगमन राजनीतिक दृष्टिकोण में एक नया आयाम साबित होगा। मौके पर जिला अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष युगल मंडल निशाद, केशव कुमार शर्मा, रामस्वरूप मुखिया, शंकर कुमार रजक, मोहन कुमार पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…