मधेपुरा।
मधेपुरा जिले के एसपी संदीप सिंह ने बुधवार को किसनपुर रतवारा थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष त्रिलोकी शर्मा को अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में तैनात सभी पुलिस पदाधिकारी, जवान और चौकीदार मौजूद थे। थाना पहुंचने पर एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, विधि-व्यवस्था की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।
एसपी ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि:
-
लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा किया जाए।
-
फरार वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो।
-
आपराधिक गतिविधियों पर सख्ती से लगाम लगाई जाए।
-
थाना क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सघन वाहन जांच अभियान चलाया जाए।
-
नियमित संध्या और रात्रि गश्ती की जाए।
-
बाइक सवारों को हेलमेट के प्रति जागरूक किया जाए और कागजात की जांच की जाए।
-
थाना में फरियाद लेकर आने वाले महिलाओं और वृद्धजनों के साथ शालीनता से व्यवहार किया जाए।
एसपी संदीप सिंह ने विभिन्न पंजियों का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता व तत्परता के साथ जनता की सेवा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस निरीक्षक सत्येंद्र मिश्रा, एसआई रंजीत पासवान, करमचंद गांधी, एएसआई भारत पासवान, सुधीर कुमार ठाकुर, अनमोल कुमार सहित सभी पुलिस बल एवं चौकीदार उपस्थित रहे।
निरीक्षण के बाद एसपी संतुष्ट नजर आए और थाना की व्यवस्था की सराहना की।



