Home मधेपुरा मार्च तक पूरा होगा शक्ति उपकेन्द्र का निर्माण कार्य

मार्च तक पूरा होगा शक्ति उपकेन्द्र का निर्माण कार्य

1 second read
Comments Off on मार्च तक पूरा होगा शक्ति उपकेन्द्र का निर्माण कार्य
0
325

मार्च तक पूरा होगा शक्ति उपकेन्द्र का निर्माण कार्य

जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए शक्ति उपकेंद्रों के निर्माण कार्यों को तेज कर दिया गया है। चार शक्ति उपकेंद्रों को मार्च तक पूरा करने की बात कही जा रही है। दो शक्ति उपकेंद्रों का निर्माण कार्य पूर्ण होने की बात कही जा रही है। इन छह उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति शुरू होने की स्थिति में लोकल फॉल्ट और लोवोल्टेज की समस्या दूर होने की संभावना है। जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र में 133 करोड़ की लागत से तार, पोल और ट्रांसफॉर्मर बदलने का काम जारी है। सदर प्रखंड के धुरगांव और आलमनगर में शक्ति उपकेन्द्र का कार्य जारी है। जबकि मुरलीगंज प्रखंड के परमानंदपुर में शक्ति उपकेन्द्र का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है लेकिन 33 केवी तार लगाने के लिए पोल नहीं गाड़ा जा सका है। उदाकिशुनगंज पावर हाउस में कुछ कार्य पेंडिग रहने के कारण शहजादपुर शक्ति उपकेन्द्र का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। ईई अमित कुमार ने बताया कि मार्च तक शक्ति उपकेन्द्र बनकर तैयार हो जाएंगे।

source – HINDUSTAN

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In मधेपुरा
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…