Home मधेपुरा पैक्स चुनाव: अधिकांश पुराने चेहरे बरकरार रहे

पैक्स चुनाव: अधिकांश पुराने चेहरे बरकरार रहे

4 second read
Comments Off on पैक्स चुनाव: अधिकांश पुराने चेहरे बरकरार रहे
0
225

पैक्स चुनाव: अधिकांश पुराने चेहरे बरकरार रहे

पहले चरण में मधेपुरा और कुमारखंड प्रखंड के लिए संपन्न हुए पैक्स चुनाव की मतगणना मंगलवार को देर शाम तक जारी रहा। टीपी कॉलेज स्थित मतगणना केन्द्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। प्राप्त चुनाव परिणाम में अधिकांश पुराने चेहरे ही पैक्स अध्यक्ष पद पर दोबारा निर्वाचित हुए हैं। मतगणना मंगलवार की सुबह आठ बजे से शुरू हुई। मतगणना को लेकर 12 टेबल लगाया गया है।

मतगणना के दौरान प्राप्त परिणाम में सदर प्रखंड के बालम-गढ़िया पैक्स से इन्द्रभूषण कुमार दोबारा अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए है। खोपैती-तुनियाही में अविनाश आनंद, बराही में जयनारायण कुमार ने पैक्स अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करायी है। धुरगांव से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष अखिलेश राय ने जीत हासिल की है। तुलसीबाड़ी राजपुर मलिया से पैक्स अध्यक्ष के रूप में अनमोल कुमार, भेलवा से बेचन महतो, महेशुआ से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष दिलीप कुमार भारी मतों ने निर्वाचित घोषित किये गये।

भदौल-बुधमा पैक्स से पवन कुमार दास, सकरपुरा-बेतौना से विपीन बिहारी, मठाही से बालकिशोर यादव और माणिकपुर से अंजेश कुमार आनंद अध्यक्ष निर्वाचित हुए। सुखासन पैक्स से हेमंत कुमार सिंह अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए। सभी चुने गये पैक्स अध्यक्ष व सदस्य को निर्वाची पदाधिकारी-सह बीडीओ आर्य गौतम ने जीत का प्रमाण पत्र दिया। मालूम हो कि सदर प्रखंड के 16 पैक्स में अध्यक्ष पद को लेकर 52 और सदस्य पद के लिए 44 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में थे।

कुमारखंड प्रखंड के 17 पैक्सों के लिए चुनाव के बाद सिंहेश्वर मध्य विद्यालय स्थित मतगणना स्थल पर मतगणना का कार्य निर्धारित समय से शुरू हो गया। पैक्स चुनाव में अधिकांश पुराने चेहरे अपनी सीट बचाने में सफल रहे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुए मतगणना में सबसे पहले इसराइन कला पैक्स का परिणाम घोषित किया गया। जहां से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने 200 वोट के अंतर से दिलीप कुमार को हराकर एक बार फिर सीट पर कब्जा जमाने में कामयाब रहे। इसराइन बेला में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर ने 725 वोटों से निकटतम प्रतिद्वंदी ओमप्रकाश झा को हराया। कुमारखंड पैक्स से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष दिनेश कुमार ने राजेंद्र सिंह को 18 वोट से हराया। बिशनपुर बाजार से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष विपिन कुमार ने पवन साह को 516 वोटों से हरा या। पुरैनी से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संजय यादव को 291 वोटों हराया।

रानीपट्टी सुखासन से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष पप्पू कुमार ने अमंद कुमार को 436 मत से पराजित किया। टेंगराहा सिकियाहा पैक्स से बृज मोहन यादव ने 431 मत से रामकुमार को पराजित कर सीट बचाने में सफल रहे। मंगरवारा से ओमप्रकाश कुमार, रहटा से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष अमलेश कुमार यादव, शिनपुर सुंदर से कंचन देवी और विशनपुर कोरलाही से सुनीता देवी अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुई। पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद पर चुने गए प्रत्याशी को आरओ सह बीडीओ नवीन कुमार सिन्हा ने जीत का प्रमाण पत्र दिया।

एसडीएम वृंदा लाल और एसडीपीओ वशी अहमद मतगणना स्थल पर पहुंचकर मतगणना कार्य का जायजा लिया। मतगणना के दौरान ऑब्जर्वर सुपौल के जिला कल्याण पदाधिकारी नंदकिशोर प्रसाद, एनडीसी रजनीश राय, जेई मनरेगा पीके प्रवीण, थानाध्यक्ष दीपक चंद्र दास सहित अन्य पदाधिकारी सक्रिय रहे।

Source -HINDUSTAN

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In मधेपुरा
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…