Home मधेपुरा दिव्यांगों को बनाएं सशक्त और जागरूक

दिव्यांगों को बनाएं सशक्त और जागरूक

2 second read
Comments Off on दिव्यांगों को बनाएं सशक्त और जागरूक
0
329
IMG 20191204 121424

 

दिव्यांगों को बनाएं सशक्त और जागरूक

विश्व दिव्यांग दिवस पर मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुनियाद केन्द्र परिसर में सामाजिक सुरक्षा कोषांग और बुनियाद केन्द्र (सक्षम) के सौजन्य से दिव्यांगों को ट्राईसाईिकल और मेडल देकर सम्मानित किया। डीएम नवदीप शुक्ला ने सम्मानित करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों को आर्थिक और समाजिक अधिकार व आजादी दिलाने के लिए सरकार संकल्पित है।

उन्होंने दिव्यांगों को सशक्त और जागरूक बनाने पर बल दिया। समाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक मो. अजमल खुर्शीद ने दिव्यांगों के अधिकार के लिए संयुक्त राष्ट्र की भूमिका और योगदान के बारे में चर्चा की। बुनियाद केन्द्र के जिला प्रबंधक नूरी बेगम ने केन्द्र की सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी लोगों को दी। मौके पर 16 दिव्यांगों के बीच ट्राईसाईिकल और मनरेगा पीओ द्वारा जॉब कार्ड का वितरण किया गया। कुल 1337 दिव्यांगों द्वारा विभिन्न मामलों को लेकर दिये गये आवेदन को स्वीकृति दी गयी।

दूसरी तरफ बीएन मंडल स्टेडियम में बिहार शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में छह से 18 आयुवर्ग के दिव्यांग छात्र-छात्राओं के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसएसए के डीपीओ गिरीश कुमार व एमडीएम के डीपीओ केएन सादा ने किया। मौके पर संभाग प्रभारी पूनम कुमारी, समावेशी शिक्षा कर्मी योगेन्द्र कुमार, ब्रजेश, राजेश, श्रवण, ओमप्रकाश, रामजीतआदि मौजूद थे।

Source – Hindustan

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In मधेपुरा
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…