Home मधेपुरा मधेपुरा:- श्याम की वापसी से तेजस्वी का हौसला बुलंद, बोले.. नीतीश अपने मंत्रियों का भरोसा खो चुके हैं- जय कांत यादव

मधेपुरा:- श्याम की वापसी से तेजस्वी का हौसला बुलंद, बोले.. नीतीश अपने मंत्रियों का भरोसा खो चुके हैं- जय कांत यादव

0 second read
Comments Off on मधेपुरा:- श्याम की वापसी से तेजस्वी का हौसला बुलंद, बोले.. नीतीश अपने मंत्रियों का भरोसा खो चुके हैं- जय कांत यादव
0
554

11 साल बाद श्याम रजक की घर वापसी से तेजस्वी यादव के साथ मधेपुरा राजद परिवार में खुशी का माहौल हैं। नेता प्रतिपक्ष नेता अपनी पार्टी में स्वागत करते हुए नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोले है। मधेपुरा राजद जिला अध्यक्ष जय कांत यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार शासन के घमंड में जनता के साथ-साथ अपनी पार्टी के नेताओं की भी अनदेखी कर रहे हैं। मधेपुरा राजद जिला अध्यक्ष जय कांत यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों का भी भरोसा खो चुके हैं। बिहार की जनता पहले ही उन पर अविश्वास कर चुकी है और अब श्याम रजक का पार्टी छोड़ कर आना यह बता रहा है कि नीतीश कुमार के मंत्रियों के मन में अपने मुख्यमंत्री के लिए भरोसा नहीं बचा है। अपनी मर्जी से ही में राजद पार्टी में शामिल हुए हैं और हमारे लिए यह बड़ी बात है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के उस पुराने बयान की याद भी दिलाई जिसमें उन्होंने मिट्टी में मिल जाने और बीजेपी के साथ कभी हाथ नहीं मिलाने की बात कही थी। जय कांत यादव ने कहा कि 5 साल में 4 बार पलटी मारने वाले नीतीश कुमार को बिहार की जनता की फिक्र नहीं है। नीतीश कुमार ने शरद यादव से लेकर जीतन राम मांझी, जॉर्ज फर्नांडिस और श्याम रजक जैसे लोगों को ठगने का काम किया। इतना ही नहीं उन्होंने डीएनए को गाली देने वाले बीजेपी के लोगों के साथ हाथ मिलाया। जय कांत यादव ने कहा कि शासन में बिहार की विधि व्यवस्था ठप पड़ गई है और श्याम रजक धर्मनिरपेक्ष ताकतों के साथ आए हैं। सामाजिक न्याय की लड़ाई के पक्षधर पार्टी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जय कांत यादव ने कहा है कि सत्ताधारी दल के नेताओं को अब नीतीश पर भरोसा नहीं रहा है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In मधेपुरा
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…