
विवाद में मारपीट, पांच लोग जख्मी
श्रीनगर क्षेत्र के मंगड़वारा पंचायत स्थित वार्ड छह में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष से एक महिला सहित पांच व्यक्ति घायल हो गये। परिजनों ने सभी घायलों को सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया।
एक की हालत गंभीर देेेखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार वार्ड छह निवासी एक पक्ष के विश्वनाथ मोदी और दूसरे पक्ष के शंकर मोदी के बीच छह डिसमल जमीन को लेकर दो वर्षों से विवाद चल रहा है। एक पक्ष के विश्वनाथ मोदी ने कहा कि शंकर मोदी के फरीकेन महेंद्र मोदी से छह डिसमल जमीन 2017 में केवाला द्वारा प्राप्त किया है। उसका दाखिल खारिज भी हो चुका है।
उन्होंने बताया कि उसके परिवार के सभी घर पर मौजूद थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के शंकर मोदी, सुभाष मोदी, रोहित कुमार, रईश कुमार सहित 10-12 अज्ञात व्यक्ति हरवे- हथियार से लैश हो कर पहुंचे। गाली गलोज करते हुए मारपीट करने लगे। मारपीट की घटना में एक पक्ष के विश्वनाथ मोदी (55), उत्तिमलाल मोदी, जितेंद्र कुमार, मंटू कुमार और घर की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा है। वहीं विश्वनाथ मोदी की हालात चिंताजनक देख चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष रवीश रंजन ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है। सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा.
Source – Hindustan