अंचरा में पुलिस पर शराब तस्करों ने किया हमला नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना अंतर्गत अंचरा पंचायत के झंगड़ाही में शुक्रवार की शाम शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला बोल दिया।
बताया गया कि इसमें शराब तस्करों के अलावा कुछ महिलाएं भी शामिल थीं।
Seemanchal
अंचरा में पुलिस पर शराब तस्करों ने किया हमला
अंचरा में पुलिस पर शराब तस्करों ने किया हमला नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना अंतर्गत अंचरा पंचायत के झंगड़ाही में शुक्रवार की शाम शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला बोल दिया। बताया गया कि इसमें शराब तस्करों के अलावा कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। बताया गया कि गुप्त सूचना पर पुल

Article Advertisement
Article Advertisement
बताया गया कि गुप्त सूचना पर पुलिस अंचरा पंचायत के वार्ड संख्या पांच निवासी लालू कुमार यादव को पकड़ने अंचरा के झंगड़ाही टोला पहुंची थी।
लालू पर शराब तस्करी का आरोप था।
पुलिस को देखते ही आरोपी के परिजन उग्र हो गए।
बोलेरो वाहन से पहुंचे फुलकाहा थानाध्यक्ष हरेश तिवारी से महिलाएं उलझ गई।
पुलिस के मुताबिक जब बोलेरो से शराब तस्कर लालू कुमार यादव एवं उसके साथी गौतम बिराजी का पुलिस ने पीछा किया तो लालू ने पुलिस वाहन के ड्राइवर का स्टेरिंग घुमाकर वाहन को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश भी की।
लालू के पास से पुलिस ने तीन मोबाइल जब्त किया।
किंतु लालू पुलिस गिरफ्त से भाग निकला।
इस घटना में फुलकाहा थानाध्यक्ष ने लालू कुमार यादव, गौतम बिराजी एवं चार महिलाओं को नामजद आरोपी बनाया है।
बताते चलें कि इससे महज पूर्व दो माह पूर्व जब उत्पाद विभाग पटना के सूचना पर फुलकाहा पुलिस अंचरा गांव पहुंची तो लालू कुमार यादव, समतलाल यादव, विपिन यादव मुकेश यादव समेत 40 अज्ञात लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया था।
उस घटना में आरोपियों ने अपने घर में आग लगाकर कुछ पुलिसकर्मियों को भी आग में जलाने की कोशिश की थी।
घटना के बाद फारबिसगंज पुलिस, जोगबनी, नरपतगंज, घूरना, बसमतिया पुलिस तथा फारबिसगंज एसडीपीओ मनोज कुमार वहां पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया था।
पुलिस एवं एसएसबी पर तस्करों द्वारा हमले का मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
बताते चलें कि दो माह पूर्व हुई घटना में पुलिस ने समतलाल यादव एवं उनके पुत्र विपिन कुमार यादव की गिरफ्तारी की थी।
ताजा मामले में लालू से बरामद तीनों मोबाइल को पुलिस खंगाल रही है।
इन दिनों इंडो-नेपाल खुली सीमा से लगातार शराब की तस्करी चरम पर है।
तस्कर के हौसले इतने बुलंद है की वह पुलिस से सीधे टकराने में परहेज नहीं करते।
एसएसबी और पुलिस से लगातार शराब तस्करों की नोकझोंक की खबरें हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है।
फुलकाहा थानाध्यक्ष हरेश तिवारी ने बताया कि लालू व उसके साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
स्रोत-हिन्दुस्तान
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

Seemanchal
नहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानी

Seemanchal
छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
