अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्थाछठ महापर्व के समापन पर बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन — "बिहार से स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का संदेश पूरी दुनिया में जा रहा हैकल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगाअमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कदिल्ली ट्रेड फेयर 2026: 'विकास और विरासत' थीम, 600 स्टार्टअप और 11 देश — जानिए इस बार क्या है खास, टिकट और टाइमिंगमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारनहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानीछठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़जुहू बीच पर छठ महापर्व में पहुंचीं तमन्ना भाटिया, कहा — "भक्तों को उनकी आस्था के लिए धन्यवाद देने आई हूंपापा की गोद में बैठती थीं मम्मा" — सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च पर राहुल गांधी ने साझा कीं बचपन की यादें
Entertainment

मुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभार

मुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभार

Article Advertisement

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने मुश्किल दौर से गुजर रहे अभिनेता शरद कपूर की आर्थिक मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। शरद कपूर पिछले कुछ वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण बिस्तर पर हैं और आर्थिक संकट का भी सामना कर रहे हैं। अभिनेता की मदद के लिए सलमान खान के साथ सोनू सूद भी आगे आए हैं। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने दोनों अभिनेताओं के इस कदम की सराहना करते हुए उनका आभार जताया है।

Article Advertisement

शरद कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक भावुक अपील करते हुए फिल्म इंडस्ट्री के अपने सहयोगियों से मदद मांगी थी। उन्होंने बताया था कि वह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं और आर्थिक रूप से भी कठिन समय से गुजर रहे हैं। उन्होंने इंडस्ट्री के वरिष्ठ कलाकारों से काम देने की अपील की थी, ताकि वह दोबारा अपने पैरों पर खड़े होकर काम शुरू कर सकें।

AICWA ने सलमान खान और सोनू सूद का जताया आभार

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर बताया कि सलमान खान और सोनू सूद ने शरद कपूर से संपर्क कर उनकी मदद की है। संगठन ने 'मातृभूमि' अभिनेता सलमान खान का विशेष रूप से आभार जताया और कहा कि उन्होंने इस मुश्किल समय में शरद कपूर को आर्थिक सहायता देने की पहल की है।

AICWA के अनुसार, सलमान खान की इस मदद से न केवल शरद कपूर को बल्कि उन कलाकारों को भी उम्मीद मिलेगी, जिन्हें लगता है कि मुश्किल वक्त में इंडस्ट्री उन्हें भूल सकती है। हालांकि, सलमान खान ने कितनी आर्थिक सहायता दी है, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

वहीं, सोनू सूद ने भी शरद कपूर की मदद के लिए कदम बढ़ाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनू सूद ने उनसे मुलाकात कर संभावित फिल्म प्रोजेक्ट पर चर्चा की है, जिससे शरद कपूर को बॉलीवुड में दोबारा काम करने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा उन्होंने शरद के लिए मेडिकल सहायता की व्यवस्था भी की है।

AICWA ने सोनू सूद की पहल की भी सराहना करते हुए कहा कि शरद कपूर ने काम के साथ सम्मानजनक जीवन जीने की इच्छा जताई थी। संगठन ने उम्मीद जताई कि उन्हें दोबारा काम करने का अवसर मिलेगा।

स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं शरद कपूर

शरद कपूर ने अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि वह दिमाग से जुड़ी बीमारी और पैर की चोट से परेशान हैं। उन्होंने अपनी दोस्त हेमा चौधरी के साथ इंस्टाग्राम पर स्वास्थ्य संबंधी अपडेट साझा किया था। अभिनेता ने यह भी बताया कि बीमारी और मानसिक परेशानियों के कारण वह डिप्रेशन में चले गए थे और किसी से मिलने या काम करने का मन नहीं करता था।

अपनी अपील में उन्होंने कहा था कि उन्हें आर्थिक, नैतिक और मानसिक सहयोग की जरूरत है। उन्होंने इंडस्ट्री के वरिष्ठ कलाकारों के प्रति अपना सम्मान जताते हुए कहा था कि वह हमेशा उन्हें अपना आदर्श मानते आए हैं। शरद ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके लिए केवल नैतिक समर्थन और दोबारा काम करने का अवसर मिलना भी काफी मायने रखता है।

कई चर्चित फिल्मों में कर चुके हैं काम

शरद कपूर ने 1990 के दशक के आखिरी वर्षों और 2000 के शुरुआती दौर में कई चर्चित हिंदी फिल्मों में काम किया है। इनमें 'तमन्ना', 'त्रिशक्ति', 'आगाज', 'खौफ', 'हथियार', 'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी' और 'एलओसी: कारगिल' जैसी फिल्में शामिल हैं।

वह शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म 'जोश' में भी नजर आए थे। इसके अलावा ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा की फिल्म 'लक्ष्य' में भी उन्होंने काम किया। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म 'कैबरे' वर्ष 2019 में आई थी।

सलमान खान और सोनू सूद की इस पहल ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में मुश्किल समय से गुजर रहे कलाकारों की मदद और उनके सम्मानजनक पुनर्वास की जरूरत को सामने ला दिया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

23 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

20 views

#3

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#4

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

20 views

#5

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

19 views

#6

सोनिया गांधी की किताब में नीतीश कुमार पर टिप्पणी से भड़के संजय झा, बोले- INDIA गठबंधन की नींव उन्होंने रखी थी

19 views

Most Read