अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्थाछठ महापर्व के समापन पर बोले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन — "बिहार से स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का संदेश पूरी दुनिया में जा रहा हैकल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगाजुहू बीच पर छठ महापर्व में पहुंचीं तमन्ना भाटिया, कहा — "भक्तों को उनकी आस्था के लिए धन्यवाद देने आई हूंदिल्ली ट्रेड फेयर 2026: 'विकास और विरासत' थीम, 600 स्टार्टअप और 11 देश — जानिए इस बार क्या है खास, टिकट और टाइमिंगनहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानीछठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़पापा की गोद में बैठती थीं मम्मा" — सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च पर राहुल गांधी ने साझा कीं बचपन की यादें
India

पापा की गोद में बैठती थीं मम्मा" — सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च पर राहुल गांधी ने साझा कीं बचपन की यादें

पापा की गोद में बैठती थीं मम्मा" — सोनिया गांधी की किताब के लॉन्च पर राहुल गांधी ने साझा कीं बचपन की यादें

Article Advertisement

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ के लॉन्च कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने माता-पिता, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी, से जुड़ी कुछ निजी यादें साझा कीं। राहुल गांधी के इस भावुक और हल्के-फुल्के अंदाज़ ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को खूब मुस्कुराने पर मजबूर किया।

Article Advertisement

"सिर्फ एक बार झगड़ते देखा"

कार्यक्रम में मौजूद अमरिंदर सिंह का ज़िक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "मैं यहां अमरिंदर सिंह जी को देख रहा हूं... हमने उन्हें (राजीव गांधी और सोनिया गांधी को) बहस करते तो देखा, लेकिन लड़ते हुए सिर्फ एक बार देखा। संयोगों का संयोग देखिए, जब ऐसा हुआ तब मेरे पिताजी फोन पर अमरिंदर सिंह जी से बात कर रहे थे... वही एकमात्र मौका था जब हमने उन्हें लड़ते देखा।"

"मुझे लगता था यह सामान्य बात है"

राहुल गांधी ने आगे अपने बचपन का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा, "मैंने ऐसा किसी और घर में नहीं देखा। हर खाने के वक्त पापा होते थे और पापा की गोद में मम्मा होती थीं। मुझे लगता था कि यह एक सामान्य बात है। फिर मैं अपने दोस्तों के घर जाता, तो वहां माता-पिता एक-दूसरे की गोद में नहीं बैठे होते थे। मैं दोस्तों से पूछता था, 'यार, ये क्या चल रहा है? तुम्हारी मम्मी तुम्हारे पापा की गोद में क्यों नहीं बैठी हैं?' लंच हो या डिनर, मम्मा पापा की गोद में बैठी होती थीं..."

राहुल गांधी की इन बातों पर कार्यक्रम में मौजूद लोग हंस पड़े और माहौल काफी भावुक भी हो गया।

किताब के बारे में

HarperCollins India ने सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ को भारत में 10 नवंबर 2026 को प्रकाशित किया। 544 पन्नों की यह किताब हार्डकवर में जारी हुई है। किताब में इटली में सोनिया गांधी के बचपन से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी और नेहरू-गांधी परिवार की सदस्य के रूप में भारत में उनके जीवन तक के सफर को दर्ज किया गया है। इटली में जन्मी सोनिया गांधी 1965 में इंग्लैंड के कैम्ब्रिज में 19 साल की छात्रा थीं, जब उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई थी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

23 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

20 views

#3

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#4

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

20 views

#5

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

19 views

#6

सोनिया गांधी की किताब में नीतीश कुमार पर टिप्पणी से भड़के संजय झा, बोले- INDIA गठबंधन की नींव उन्होंने रखी थी

19 views

Most Read