अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

अगर श्रीलंकाई टीम खेलने से मना किया तो पाकिस्तान में नहीं होंगे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच!

श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा पूरी तरह से तय था, लेकिन फिर श्रीलंका के प्रधानमंत्री कार्यालय को उनकी टीम पर संभावित आंतकी हमले की सूचना मिली। इसके बाद, श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि उसे पाकिस्तान दौर के अपनी योजना का पुन: मूल्यांकन करना होगा। पाकिस्तान इस स्थिति पर बेहद करीब से नजर बनाए हुए है, लेकिन सीरी

अगर श्रीलंकाई टीम खेलने से मना किया तो पाकिस्तान में नहीं होंगे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच!

Article Advertisement

श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा पूरी तरह से तय था, लेकिन फिर श्रीलंका के प्रधानमंत्री कार्यालय को उनकी टीम पर संभावित आंतकी हमले की सूचना मिली। इसके बाद, श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि उसे पाकिस्तान दौर के अपनी योजना का पुन: मूल्यांकन करना होगा।

Article Advertisement

पाकिस्तान इस स्थिति पर बेहद करीब से नजर बनाए हुए है, लेकिन सीरीज को किसी तटस्थ स्थल पर आयोजित कराने का सवाल ही पैदा नहीं होता। पीसीबी का यह मानना है कि अगर सीरीज किसी तटस्थ स्थल पर खेली जाती है तो पाकिस्तान में दोबारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शुरू करने की उनकी योजना खतरे में पड़ जाएगी। बोर्ड का यह भी मानना है कि ऐसा करने से पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के लिए विदेश खिलाडि़यों को पाकिस्तान में बुलाना भी मुश्किल होगा। श्रीलंका की टीम को पाकिस्तान में 27 सितंबर और नौ अक्टूबर के बीच तीन-तीन वनडे और टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इससे पहले श्रीलंका के 10 खिलाडि़यों ने पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया था। लसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल, सुरंगा लकमल, दिमुथ करुणारत्ने, तिसारा परेरा, अकिला धनंजय, धनंजय डिसिल्वा, कुशल परेरा और निरोशन डिकवेला ने दौरे से खुद को अलग कर लिया है। लाहिरु थिरिमाने वनडे जबकि दासुन शनाका टी-20 में श्रीलंका की कप्तानी करेंगे। Source : Dainik Jagran

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read