अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

अचानक महानंदा के जलस्तर में रिकॉर्ड वृद्धि

अचानक महानंदा के जलस्तर में रिकॉर्ड वृद्धि एक माह के बाद अचानक महानंदा नदी के जलस्तर में बेतहाशा वृद्धि दर्ज किया गया है। नदी के जलअधिग्रहण क्षेत्र में हुई निरंतर बारिश के कारण 24 घंटे में महानंदा नदी के जलस्तर में 62 से 85 सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज किया गया है। इससे अभियंताओं में हड़कंप मच गया। फ्लड फाइ

अचानक महानंदा के जलस्तर में रिकॉर्ड वृद्धि

Article Advertisement

अचानक महानंदा के जलस्तर में रिकॉर्ड वृद्धि एक माह के बाद अचानक महानंदा नदी के जलस्तर में बेतहाशा वृद्धि दर्ज किया गया है। नदी के जलअधिग्रहण क्षेत्र में हुई निरंतर बारिश के कारण 24 घंटे में महानंदा नदी के जलस्तर में 62 से 85 सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज किया गया है।

Article Advertisement

इससे अभियंताओं में हड़कंप मच गया। फ्लड फाइटिंग फोर्स के अध्यक्ष ई. मोद नारायण चौधरी और अधीक्षण अभियंता राजेंद्र कुमार महतो ने महानंदा के दायां एवं बांया तटबंध का जायजा लिया। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि महानंदा नदी के जलस्तर में इस वर्ष महज 12 से 24 घंटे में 85 सेमी की वृद्धि पहली बार दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि बागडोभ और वाणीपुर के बीच महानंदा नदी अपने किनारे भाग का कटाव कर रही है। पिछले तीन चार दिनों में पंद्रह से बीस सेमी खेत को काट लिया है। कटाव को रोकने के लिए अभियंताओं को आदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम छह बजे से लेकर रविवार की शाम छह बजे तक महानंदा नदी का जलस्तर झौआ के पास 28.87 मी से 77 सेमी बढ़कर 29.77 मीटर पर, बहरखाल में 28.54 मीटर से 76 सेमी बढ़कर 29.40 मीटर पर, आजमनगर में 27.80 मीटर से 80 सेमी बढ़कर 28.60 मीटर पर, धबौल में 27.25 मीटर से 85 सेमी बढ़कर 28.10 मीटर पर, कुर्सेल में 28.91 मीटर से 62 सेमी बढ़कर 29.53 मीटर पर, दुर्गापुर में 25.78 मीटर से 85 सेमी बढ़कर 26.63 मीटर पर तथा नदी के डाउन स्ट्रीम में गोविंदपुर में 25.02 मीटर से बढ़कर 39 सेमी बढ़कर 25.41 मीटर पर बढ़ना जारी है। उन्होंने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर रामायणपुर में 25.73 मीटर से बढ़कर 25.77 मीटर पर बरारी के काढ़ागोला घाट के पास 28.70 मीटर से 30 सेमी बढ़कर 29.00 मीटर पर बढ़ना जारी है। बरंडी नदी का जलस्तर समेली प्रखंड के डुमर गांव में एनएच 31 के पास 29.46 मीटर से 20 सेमी बढ़कर 29.66 मीटर पर, कारी कोसी नदी का जलस्तर शहर के शरीफगंज के पास 27.02 मीटर से 27 सेमी बढ़कर 27.29 मीटर पर बढ़ना जारी है। वहीं कोसी नदी का जलस्तर कुर्सेला रेलवे ब्रिज के पास 29.20 मीटर से 22 सेमी बढ़कर 29.42 मीटर बढ़ना जारी है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कारी कोसी नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर को पार कर गया है। वहीं गंगा,महानंदा, कोसी एवं बरंडी नदी का जलस्तर अभी चेतावनी स्तर से नीचे है। नदी के जलस्तर में आई अचानक वृद्धि के कारण सभी अभियंताओं को अलर्ट कर दिया गया है। नदी अपने किनारे भाग में जहां कटाव करेगी उस पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। तटबंध एवं स्पर अभी पूरी तरह से सुरक्षित है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read