अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

अनुकंपा के आधार पर नियमित नियुक्ति संवैधानिक अधिकार

अनुकंपा के आधार पर नियमित नियुक्ति संवैधानिक अधिकार प्राथमिक शिक्षक संघ के सभागार में बिहार अनुकंपा शिक्षक संघर्ष समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बिहार अनुकंपा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष गितांशु कुमार पांडेय से मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में सीमांचल के काफी संख्या में सम्मिलित हु

अनुकंपा के आधार पर नियमित नियुक्ति संवैधानिक अधिकार

Article Advertisement

अनुकंपा के आधार पर नियमित नियुक्ति संवैधानिक अधिकार प्राथमिक शिक्षक संघ के सभागार में बिहार अनुकंपा शिक्षक संघर्ष समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बिहार अनुकंपा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष गितांशु कुमार पांडेय से मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

Article Advertisement

समारोह में सीमांचल के काफी संख्या में सम्मिलित हुए सभी शिक्षकों ने एक स्वर में संगठन के साथ एकजुट होकर चलने की प्रतिबद्धता जतायी। प्रदेश अध्यक्ष गितांशु कुमार पांडेय ने कहा कि अनुकंपा के आधार पर नियमित नियुक्ति हमारा संवैधानिक अधिकार है तथा मुकदमा नीति के अंतगर्त बिहार के समस्त अनुकंपा शिक्षकों का सेवा नियमतीकरण करते हुए एकमुश्त एरियर का भुगतान बिहार सरकार करे अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहे। पांडेय ने नियोजन नियमावली 2006 को अनुकंपा के मुद्दे पर आधारधीन बताया और कहा कि नियोजित शिक्षकों की तरह सेवा शर्त अनुकंपा शिक्षकों को बर्दाश्त नहीं है। सरकार बहाली की अविलंब प्रक्रिया शुरू करे। जिलाध्यक्ष सुमन सौरभ ने अनुकंपा शिक्षकों की एकता और अखंडता पर चर्चा किया। बैठक में टीपीएसएस के जिलाध्यक्ष आलोक कुमार, जिलास्तरीय पदाधिकारी मिनहाज अख्तर, मुकेश कुमार, नटवर झा, सीमांचल क्षेत्र के कटिहार जिलाध्यक्ष मो. शाहजहां, अररिया जिलाध्यक्ष मो सुबहान और साकेत बूमन, किशनगंज से गुलाम रब्बानी, भागलपुर से गिरीश गौरव और लोकेश कुमार ने संगठन को मजबूत बनाने पर बल अपने-अपने संबोधन में दिया और सरकार की दमनकारी नीतियों पर तीखा विरोध प्रकट किया। समारोह में तारिक अहसन, संगीता मरांडी, सालिक कमर, रबी अहमद, विनीत कुमार, सोनू कुमार और किशोर कुमार समेत काफी संख्या में संगठन से जुड़े अनुकंपाधारी शिक्षक उपस्थित थे।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read