अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

अफवाह में दो युवकों की पिटाई

अफवाह में दो युवकों की पिटाई बच्चा चोर के संदेह में शुक्रवार को दो युवकों की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। लेकिन साइबर सेनानी के सदस्यों ने किसी प्रकार उग्र भीड़ से दोनों युवकों की जान बचाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के इकरा पंचायत के ग्वालटोली गांव में दो युवक काफी देर से घूम रहे थे, युवकों को क

अफवाह में दो युवकों की पिटाई

Article Advertisement

अफवाह में दो युवकों की पिटाई बच्चा चोर के संदेह में शुक्रवार को दो युवकों की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। लेकिन साइबर सेनानी के सदस्यों ने किसी प्रकार उग्र भीड़ से दोनों युवकों की जान बचाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के इकरा पंचायत के ग्वालटोली गांव में दो युवक काफी देर से घूम रहे थे, युवकों को काफी देर से अपने गांव में यहां वहां घूमते देख कर लोगों को उस पर बच्चा चोर होने का संदेह हो गया।

Article Advertisement

किसी ने गांव में दोनों के बारे में बच्चा चोर होने की अफवाह फैला दी। बच्चा चोर की बात सुनते ही गांव के लोगों ने उन दोनों युवकों अकील आलम (30) अफसर (28) की पिटाई करने लगे। कुछ लोगों ने तत्काल इसकी सूचना गंधर्वडांगा थानाध्यक्ष को दिया। गंधर्वडांगा थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने उक्त गांव एवं आसपास के साइबर सेनानियों को इसकी जानकारी देते हुए तुरंत घटनास्थल की ओर रवाना हो गये। हालांकि थानाध्यक्ष से पहले साइबर सेनानी के सदस्यों ने किसी प्रकार से दोनों युवकों को लोगों की भीड़ से बचाकर एक व्यक्ति के घर में बंद कर दिया था। थानाध्यक्ष पहुंचने के बाद दोनों युवकों को अपने कब्जे में ले लिया एवं थाना पहुंचकर स्थानीय चिकित्सक से दोनों का इलाज कराया। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार के अनुसार युवकों की पहचान अकील आलम पिता फजलुर रहमान तथा अफसर आलम पिता मुजीब, दोनों ग्राम सताल बहादुरगंज के रूप में की गई है। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read