अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Seemanchal

अररिया के फारबिसगंज के पिंकी होंगी सम्मानित

अररिया के फारबिसगंज के पिंकी होंगी सम्मानित शहर के कोठीहाट चौक निवासी सह किराना व्यवसायी रंजीत दास एवं गृहिणी रिंकी दास की पुत्री पिंकी दास को पड़ोसी राष्ट्र नेपाल की राजधानी काठमांडू में 29 दिसंबर को सम्मानित किया जाएगा। पिंकी को शास्त्रीय गायन में उसकी अद्भुत प्रतिभा के लिए काठमांडू में इंडो—नेपाल

अररिया के फारबिसगंज के पिंकी होंगी सम्मानित

Article Advertisement

अररिया के फारबिसगंज के पिंकी होंगी सम्मानित शहर के कोठीहाट चौक निवासी सह किराना व्यवसायी रंजीत दास एवं गृहिणी रिंकी दास की पुत्री पिंकी दास को पड़ोसी राष्ट्र नेपाल की राजधानी काठमांडू में 29 दिसंबर को सम्मानित किया जाएगा।

Article Advertisement

पिंकी को शास्त्रीय गायन में उसकी अद्भुत प्रतिभा के लिए काठमांडू में इंडो—नेपाल समरसता अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। वर्तमान में पूर्णिया विश्वविद्यालय के एमएससी (गणित) की छात्रा पिंकी को बचपन से ही गीत संगीत के प्रति काफी लगाव था। इसे देखते हुए पिंकी के पिता रंजीत दास ने उसे स्थानीय कला भारती में दाखिला करवा दिया। जहां वह प्रख्यात संगीत शिक्षक रमण कुमार मिश्र के मार्गदर्शन में शास्त्रीय गायन की शिक्षा प्राप्त की। अपनी लगन और अभ्यास के बूते पर वह सफलता की नई मंजिलें हासिल करती गई। पिंकी ने प्रयाग संगीत समिति, इलाहाबाद में आयोजित 59 वीं अखिल भारतीय नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अब इंडो—नेपाल समरसता अवार्ड के लिए चयनित होने का गौरव प्राप्त किया है। HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read