अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

अररिया: जिलेवासियों को पूजा स्पेशल ट्रेन का मिला तोहफा

अररिया: जिलेवासियों को पूजा स्पेशल ट्रेन का मिला तोहफा आखिरकार जिले को पूजा स्पेशन ट्रेन का सौगात मिल ही गया। ठहराव को लेकर जो असमंजस की स्थिति थी उस पर भी बिराम लगाते हुए गुरुवार को फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर जैसे ही पूजा स्पेशल ट्रेन रूकी, स्टेशन सहित स्थानीय लोग खुशी से झुम उठे। राजधानी कलर के इस

अररिया: जिलेवासियों को पूजा स्पेशल ट्रेन का मिला तोहफा

Article Advertisement

अररिया: जिलेवासियों को पूजा स्पेशल ट्रेन का मिला तोहफा आखिरकार जिले को पूजा स्पेशन ट्रेन का सौगात मिल ही गया। ठहराव को लेकर जो असमंजस की स्थिति थी उस पर भी बिराम लगाते हुए गुरुवार को फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर जैसे ही पूजा स्पेशल ट्रेन रूकी, स्टेशन सहित स्थानीय लोग खुशी से झुम उठे।

Article Advertisement

राजधानी कलर के इस ट्रेन को देखने के लिए लेागों उमड़ पडे। इस ट्रेन के ठहराव को लेकर स्थानीय कई संगठन और समाजसेवी अपने अपने तरीके से आवाज उठा रहे थे। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष करण कुमार पप्पू, एनएसयूआई के शेख मुमताज, इरशाद सिद्दीकी, सरफराज, अबू बसर आदि ने एसएस के माध्यम से डीआरएम को ज्ञापन सौंप कर पुजा स्पेशन ट्रेन के ठहराव की मांग की थी और नही ठहराव होने पर आन्दोलन की धमकी दी थी। दूसरी ओर नागकिर संघर्ष समिति के अध्यक्ष शाहजहां शाद, सचिव रमेश सिंह, पवन मिश्रा सहित कई लोगों ने भी एसएस के माध्यम से डीआरएम को ज्ञापन सौप कर ट्रेन के ठहराव की मांग की थी। इसके अलावा समाजसेवी बछराज राखेचा, विनोद सरावगी आदि ने इस दिशा मे डीआरएम सहित रेल मंत्री को ट्िवट कर पूजा स्पेशन ट्रेन की ठहराव की मांग लगातार उठा रहे थे। ऐसे में जब गुरूवार को स्टेशन पर ट्रेन आयी तो लोगो ने ट्रेन का स्वागत किया और चालक को माला पहनाया। दूसरी ओर स्टेशन पर जैसे लाल रंग की पूजा स्पेशल ट्रेन रूकी तो सेल्फी लेने का दौर शुरू हो गया। इधर स्टेशन प्रबंधक मनोज झा ने बताया कि आनन्द विहार दिल्ली से जोगबनी चलने वाली पूजा स्पेशन ट्रेन का पांच मिनट के लिए फारबिसगंज ठहराव हुआ है। इस मौके पर श्री राखेचा एवं सरावगी ने कहा कि फारबिसगंज और अररिया जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनो पर विशेष ट्रेन के नहीं रूकने का मामला काफी कष्टप्रद था। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर हर तबके के लोगो ने इसके लिए प्रयास किया और सभी धन्यवाद के पात्र हैं। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read