अररिया: पंचमी की मिट्टी दफनाने तक मातम मनातीं रही महिलाएं करबल्ला के मैदान पर पंचमी की मिट्टी दफनाने तक बंद कमरे में लहुलूहान होकर मातम मनाती रही मीर कचहरी की महिलायें।
धर्म का ऐसा नजारा जिसने मानवता को झकझोर दिया।
शिया समुदाय के युवकों के सीने पर बह रही खून की धार को देख बड़ी संख्या में लोग भाव विह्वल हो उठे।
Seemanchal
अररिया: पंचमी की मिट्टी दफनाने तक मातम मनातीं रही महिलाएं
अररिया: पंचमी की मिट्टी दफनाने तक मातम मनातीं रही महिलाएं करबल्ला के मैदान पर पंचमी की मिट्टी दफनाने तक बंद कमरे में लहुलूहान होकर मातम मनाती रही मीर कचहरी की महिलायें। धर्म का ऐसा नजारा जिसने मानवता को झकझोर दिया। शिया समुदाय के युवकों के सीने पर बह रही खून की धार को देख बड़ी संख्या में लोग भाव विह्

Article Advertisement
Article Advertisement
मंगलवार को मीर कचहरी के ईमामबाड़ा से निकले ताजिये के साथ धर्मप्रेमियों का जत्था जब तक करबल्ला के मैदान पर पंचमी की मिट्टी नही दफनाई तब तक ईमामबाड़ा की महिलायें मातम मनाती रही।
ताजिये के साथ निकले युवको का सब्र मीर कचहरी से चलने के बाद ट्रेनिंग स्कूल तक आते-आते टूट गया तथा ब्लेड एवं चाकूओं से अपने-अपने सीने को गोंद डाला।
शहर आते-आते युवकों का सीना लहुलहान था और लोग इन युवकों के अदम्य साहस को सलाम कर रहे थे।
जानकार बताते हैं यू तो चांद के रोज से ही ईमामबाड़ा का नजारा गमगीन रहता है मगर दसवीं को इसका सब्र टूट जाता है।
तमाम आडंबरो से परहेज महिलाओं का यह मातम धर्म आस्था का प्रतीक बन जाता है।
लहुलूहान युवकों की माने तो उन्हें मिलने वाली अदृश्य ताकत के कारण ही वह अपनी जान तक की परवाह नहीं करते।
ये लोग मातम में इस कदर डूब जाते है कि अपने शरीर को कष्ट मे डालकर ही इन्हें सकून मिलता है।
पुख्ता सुरक्षा के बीच प्रशासन ने ली राहत की सांस: मंगलवार को शहर मे निकली ताजिये के जुलूस के शांतिपूर्ण समापण के बाद आखिरकार प्रशासन ने ली राहत की संास।
मुहर्रम के ताजिया जुलूस को लेकर प्रशासन के द्वारा व्यापक इंत्तेजाम किया गया था।
चप्पे चप्पे पर पुलिस प्रशासन को तैनात किया गया था।
एक तहफ जहां अररिया के डीएम बैद्यनाथ यादव एवं एसपी धुरत सायली सांवलाराम पल पल की जानकारी ले रहे थे वही फारबिसगंज एसडीओ रवि प्रकाश और डीएसपी मनोज कुमार पुरे जुलूस का मोनेटरिंग कर रहे थे।
पूरे अनुमंडल में जहां 117 जगहो पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियो की तैनाती की गयी थी वहीं सिर्फ फारबिसगंज शहर में 31 जगहो पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गयी थी।
इसके अलावा दो दर्जन दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियो को रिजर्व रखा गया था।
400 सशस्त्र वलो के अलावा महिला पुलिस,रैफ, दंगा निराधक दस्ता, एसएसबी जवानों की तैनाती की गयी थी।
हलांकि प्रशासन और ताजिये के अखाड़ो के बीच सामंजस्य का साफ साफ नजारा देखा जा सकता था बाबजूद कि प्रशासन किसी भी परिस्थिति से निपटने के तैयारी मे थी।
स्रोत-हिन्दुस्तान
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

Seemanchal
नहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानी

Seemanchal
छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
