अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

अररिया: पलासी के धर्मगंज काउज्वे का डायवर्जन ध्वस्त, आने-जाने में दिक्कत

अररिया: पलासी के धर्मगंज काउज्वे का डायवर्जन ध्वस्त, आने-जाने में दिक्कत प्रखंड से होकर गुजरनेवाले बकरा तथा रतवा नदी के जलस्तर में कमी आने से लोगों को राहत तो मिली है, लेकिन परेशानी बरकरार है। इस कारण सड़कों पर बकरा का पानी बह रहा है। वहीं मंगलवार को भी बकरा का पानी एक दर्जन गांव के निचले हिस्से में

अररिया: पलासी के धर्मगंज काउज्वे का डायवर्जन ध्वस्त, आने-जाने में दिक्कत

Article Advertisement

अररिया: पलासी के धर्मगंज काउज्वे का डायवर्जन ध्वस्त, आने-जाने में दिक्कत प्रखंड से होकर गुजरनेवाले बकरा तथा रतवा नदी के जलस्तर में कमी आने से लोगों को राहत तो मिली है, लेकिन परेशानी बरकरार है। इस कारण सड़कों पर बकरा का पानी बह रहा है।

Article Advertisement

वहीं मंगलवार को भी बकरा का पानी एक दर्जन गांव के निचले हिस्से में फैला हुआ है, हालांकि इसमें भी कमी तो जरूर हुई है। वहीं बाढ़ के पानी में सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल को डूबने से संभावना जताई जा रही है कि फसल को भी हानि हुई होगी। वहीं इस बाबत सीओ विजय गुप्ता ने कहा जलस्तर में कमी होने से प्रशासन ने थोड़ी राहत महसूस की है वैसे प्रशासन बाढ़ से निपटने की आवश्यक तैयारी कर रखी है। उन्होंने संभावना जताई है कि नदी का जलस्तर में करीब डेढ़ से दो फीट तक की कमी हुई है। बकरा का पानी में धर्मगंज काउज्वे पर बना डायवर्सन ध्वस्त हो जाने के कारण सड़क पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है। छोटी नाव होने के कारण नाव पर पांच ही लोग सवार होते हैं। वहीं बकरा नदी का पानी मंगलवार को धर्मगंज पंचायत के धर्मगंज, भट्टाबाड़ी, जडि़याखाड़ी, बकेनियां, नवटोली, सोहदी व पिपरा बिजवार पंचायत के छपनियां उत्तर टोला, छपनियां दूधा टोला, छतराबाड़ी, तथा डेहटी उत्तर पंचायत के काचमोह व कोढ़ेली गांव के निचले हिस्से में जमा हुआ है । वहीं बकरा का पानी मवि धर्मगंज तथा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धर्मगंज के प्रांगण से उतरने लगा है । बाढ़ का पानी मंगलवार को धर्मगंज काउज्वे, भट्टाबाडी, छपनियां दूधा टोला के समीप सड़क पर आर पार बह रहा है इस कारण धर्मगंज, पीपरा कोठी, भट्टाबाड़ी, बकेनियां, कदमकोला सहित अन्य गांवो के हजारों लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गया है। धर्मगंज पंचायत के पंसस विनोद ऋषिदेव, मुखिया प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार मंडल के अलावे समाजसेवी सरवन चौधरी, मायानंद यादव, विश्वजीत शाही, मृत्युंजय शाही, राजकुमार यादव व परमानंद विश्वास आदि ने प्रशासन से शीघ्र ही बाढ़ में क्षतिग्रस्त सड़कों पर आवाजाही बहाल करने की मांग की है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read