अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Seemanchal

अररिया: बकरा नदी का जलस्तर घटा, ग्रामीणों को राहत

अररिया: बकरा नदी का जलस्तर घटा, ग्रामीणों को राहत प्रखंड से होकर गुजरने वाले बकरा नदी के जलस्तर में कमी होने से शुक्रवार को ग्रामीणों ने राहत महसूस की। जिन सड़क पर पानी बह रहा था वहां तो पानी तो घटा ही, निचले हिस्से से भी पानी नदी में उतरने लगा है । पानी घटने से चतरा धार डायवर्सन पर नाव का परिचालन शु

अररिया: बकरा नदी का जलस्तर घटा, ग्रामीणों को राहत

Article Advertisement

अररिया: बकरा नदी का जलस्तर घटा, ग्रामीणों को राहत प्रखंड से होकर गुजरने वाले बकरा नदी के जलस्तर में कमी होने से शुक्रवार को ग्रामीणों ने राहत महसूस की। जिन सड़क पर पानी बह रहा था वहां तो पानी तो घटा ही, निचले हिस्से से भी पानी नदी में उतरने लगा है ।

Article Advertisement

पानी घटने से चतरा धार डायवर्सन पर नाव का परिचालन शुक्रवार से बंद कर दिया है । लोग पैदल घुटने भर पानी में पार करने लगे हैं। हालांकि अभी भी दो पहिया वाहनों का परिचालन बाधित है । चतरा धार में अब तक पुल नहीं बनने से करीब आधा दर्जन गांव के सैकड़ों लोगों की आवाजाही खासकर बरसात के मौसम में प्रभावित होती है । धर्मगंज पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार मंडल व पंसस प्रतिनिधि विनोद ऋषिदेव व सरपंच प्रतिनिधि नारायण ठाकुर सहित विश्वजीत शाही, मृत्युंजय शाही, मायानंद यादव व राजकुमार यादव आदि ने बताया कि यह इलाका बाढ़ प्रभावित है। बरसात के मौसम में बकरा नदी का पानी चतरा धार में प्राय: जमा ही रहता है । इस कारण धर्मगंज, भट्टाबाडी, सोहदी, बंकेनियां, भवटिया, पीपरा सहित अन्य गांवेके लोगों की आवाजाही प्रभावित रहती है । इनलोगों ने कहा कि कई बार चतरा धार में पुल बनवाने के लिए सांसद तथा विधायक से मांग की गई, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ है। इन लोगों ने कहा कि हाल फिलहाल में धर्मगंज में सांसद के नागरिक अभिनंदन समारोह के दौरान विधायक विजय कुमार मंडल ने चतरा धार में पुल निर्माण कार्य का शीघ्र ही शिलान्यास करने की घोषणा की है। यहां बता दें कि बकरा नदी में आयी उफान के कारण छपनियां, भट्टाबाडी, धर्मगंज, जडि़याखाड़ी, बंकेनियां सहित अन्य गांवो के निचले हिस्से में बाढ़ का पानी फैल गया था अब इन गांवो के निचले हिस्से में फैला बाढ़ का पानी नदी में उतर गया है । स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read