अररिया: भरगामा में आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन भरगामा प्रखंड के खजुरी पंचायत स्थित गांधीनगर बलुआही गांव में लोगों के घर-दरबाजे पर बिलेनिया नदी का पानी घुस जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को अररिया-सुपौल एनएच को खजूरी डायवर्जन के समीप जाम कर कर दिया।
Seemanchal
अररिया: भरगामा में आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
अररिया: भरगामा में आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन भरगामा प्रखंड के खजुरी पंचायत स्थित गांधीनगर बलुआही गांव में लोगों के घर-दरबाजे पर बिलेनिया नदी का पानी घुस जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को अररिया-सुपौल एनएच को खजूरी डायवर्जन के समीप जाम कर कर दिया। इससे बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर ना

Article Advertisement
Article Advertisement
इससे बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।
प्रदर्शनकारियों एनएच पर बने खजूरी डायवर्जन को तोड़वाकर बिलेनिया नदी का पानी पास करवाने की मांग पर अड़े थे।
ग्रामीणों का कहना था कि डायवर्सन तोड़ देने पर गांव की ओर जा रही बिलेनिया नदी का पानी रूक जाएगा।
इसके अलावे आक्रोशित ग्रामीण वरीय अधिकारियों को भी जाम स्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे।
जाम व प्रदर्शन के कारण करीब तीन घंटे तक अफरातफरी मची रही।
एनएच के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
इधर जाम की सूचना मिलते ही भरगामा सीओ संजय कुमार व थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद सदलबल स्थल पर पहुंचे।
इसके बाद प्रदर्शनकारी ग्रामीणों को समझाना-बुझाना शुरू किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे।
काफी मशक्कत के बाद ग्रामीण शांत हुए।
करीब तीन घंटे के बाद पुन: यातायात बहाल हुआ।
इस दौरान लंबी दूरी की दर्जनों गाड़ियां जाम में फंसी रही।
जानकारी के अनुसार लगातार बारिश के कारण प्रखंड होकर बहने वाली बिलेनिया नदी का पानी खजूरी के बलुआही गांव में घुस गया।
यह देर रात की घटना है।
सुबह होते-होते यह पानी दरबाजे व आंगन तक पहुंच गया।
इसके बाद ग्रामीण जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी थी, एनएच को जाम कर यातायात अवरुद्ध कर दिया।
हालांकि इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने बिलेनिया नदी के डायवर्सन को तोड़ने की कोशिश भी की, जिसे स्थानीय पुलिस प्रशासन ने अपनी सूझबूझ से बचा लिया।
इस दौरान कुछ देर तक प्रदर्शनकारियों व पुलिस प्रशासन प्रशासन के बीच हल्की कहासुनी हुई।
प्रदर्शनकारियों द्वारा नहीं मानने पर पुलिस ने कड़ा रूख अख्तियार प्रदर्शकारियों को खदेड़ दिया।
प्रदर्शनकारी भी मानने वाले नहीं थे।
ग्रामीणों ने बताया कि बिलेनिया नदी में जो डायवर्सन बनाया गया है उसके ह्यूम पाइप से समुचित मात्रा में नदी के पानी की निकासी नहीं हो रही है।
इस बजह से बिलेनिया नदी उफना गई है।
नदी के उफनाने से पूरे गांव में घर-दरबाजे पर फैल गया है।
बताया कि सोमवार सुबह से ही लोगों के घरो में पानी घुसा हुआ है ।
पानी घटने के बजाए बढ़ ही रहा है ।
ग्रामीणों का आरोप था कि प्रशासन को सूचना देने के बाद भी कोई अधिकारी अबतक झांकने नही पहुंचे हैं।
जबकि पिछले 24 घंटा से अधिक समय से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त है।
मवेशियों को पशुचारे की समस्या उत्पन्न हो गई है।
धान की फसलें डूब गई है ।
लोगों का कहना था कि नदी के पानी घर में घुसने से उन लोगों को खाने पीने की समस्या आ गई है।
घर का चूल्हा जलाना भी मुश्किल है।
स्रोत-हिन्दुस्तान
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

Seemanchal
नहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानी

Seemanchal
छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
