अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

अररिया में डांडिया का दर्शकों ने लुत्फ उठाया

अररिया में डांडिया का दर्शकों ने लुत्फ उठाया शहर के समिति दुर्गा मंदिर परिसर में हर वर्ष की तरह इस बार भी बिजया सम्मेलन धूमधाम से मनाया गया। सर्व प्रथम पूजा कमेटी के देवव्रत चौधरी, अमित साह, बबलू व दीपक समेत पुजारी प्रताप जैन ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर उद्घाटन किया। इस दौरान स्थानीय व अररिया कला के

अररिया में डांडिया का दर्शकों ने लुत्फ उठाया

Article Advertisement

अररिया में डांडिया का दर्शकों ने लुत्फ उठाया शहर के समिति दुर्गा मंदिर परिसर में हर वर्ष की तरह इस बार भी बिजया सम्मेलन धूमधाम से मनाया गया। सर्व प्रथम पूजा कमेटी के देवव्रत चौधरी, अमित साह, बबलू व दीपक समेत पुजारी प्रताप जैन ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर उद्घाटन किया।

Article Advertisement

इस दौरान स्थानीय व अररिया कला केन्द्र के बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। खासकर ...घुंघट में चांद होगा, मैने पायल है छनकाई आदि हिन्दी व मैथिली आदि गीतों पर प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। डांडिया नृत्य में बच्चों ने अपनी बेहतर प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। बेहतरीन प्रस्तुति पर तालियों की गूंज से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा। सम्मेलन में देर शाम तक दर्शक डटे रहे। बताया कि बिप्पु, राजा, गरिमा, तानिया, अदिति, रितिका, ऐलिश, आस्था, राधा, नेहा, सोनाक्षी, खनक, हर्षिका, बैष्णवी, श्वेता, पिहू, बैष्णवी व सिमरन की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। विभिन्न कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को लेकर पूजा कमेटी से जुड़े लोग काफी सक्रिय दिखे। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read