अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

अररिया: सिकटी-पलासी पथ पर आवागमन बाधित

अररिया: सिकटी-पलासी पथ पर आवागमन बाधित सिकटी प्रखंड क्षेत्र के नूना नदी के जलस्तर में कमी आयी है। सड़क पर पानी के तेज बहाव से सिकटी—पलासी पथ परड़िया में कट गयी है। इस कारण आवागमन बाधित हो गया है। कालू चौक, सिंघिया, सालगुड़ी, कचना, कठुआ साहू टोला परड़िया खान टोला, बलिगढ़ सहित लगभग एक दर्जन गांव के लोगों क

अररिया: सिकटी-पलासी पथ पर आवागमन बाधित

Article Advertisement

अररिया: सिकटी-पलासी पथ पर आवागमन बाधित सिकटी प्रखंड क्षेत्र के नूना नदी के जलस्तर में कमी आयी है। सड़क पर पानी के तेज बहाव से सिकटी—पलासी पथ परड़िया में कट गयी है। इस कारण आवागमन बाधित हो गया है। कालू चौक, सिंघिया, सालगुड़ी, कचना, कठुआ साहू टोला परड़िया खान टोला, बलिगढ़ सहित लगभग एक दर्जन गांव के लोगों को अब प्रखंड मुख्यालय आने में परेशानी हो रही है।

Article Advertisement

वहीं दहगामा, परड़िया, मुरारीपुर, बोकंतरी, पंचायत के लोगों को अब पलासी प्रखंड मुख्यालय जाने में भारी कठिनाई हो रही है। ग्रामीण महफूज आलम, इश्तियाक आलम, जफर, जुबेर, महफूज आलम, सुजीत साह, राजेश यादव, सोएब, कृष्णा सिंह आदि ने बताया कि सालगुड़ी वाली डोम सड़क जो फुटानी चौक के पास जोड़ती है, कठुआ के समीप पुल निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। बाढ़ के कारण सड़क में कई जगह गड्ढा हो गया है। वहीं सिकटी से बिलायती बाड़ी को जोड़ने वाली आरइओ सड़क के ध्वस्त हो जाने से लोगों को अवागमन में भारी समस्या हो गयी है। यहां तटबंध नहीं बनने से लोग हर वर्ष ऐसी समस्या झेलने को विवश हैं। ग्रामीणों ने ध्वस्त सड़क की मरम्मती कराने की मांग प्रशासन से की है, ताकि अवागमन में सुलभ हो सके। एमएलसी सह प्रमुख प्रतिनिधि मो खुर्शीद आलम ने कहा कि जल निस्सरण विभाग के अधिकारियों ने तटबंध का नापी भी कराया है। अधिकारियों ने नवंबर माह से तटबंध मरम्मत का काम शुरू कराने का आश्वासन दिया है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read