अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Seemanchal

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर अधिकारी मेहरबान

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर अधिकारी मेहरबान जिलेभर में बिना पीएनडीटी प्रमाण पत्र के चल रहे दर्जनों अल्ट्रासाउंड सेंटर पर अधिकारी मेहरबान हैं। शहर से लेकर ग्रामीण बाजारों तक बेरोकटोक चल अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर कार्रवाई तो दूर अधिकारी उनके कागजातों के जांच की भी जहमत नहीं उठा रहे हैं। नतीजतन प्रतिदिन

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर अधिकारी मेहरबान

Article Advertisement

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर अधिकारी मेहरबान जिलेभर में बिना पीएनडीटी प्रमाण पत्र के चल रहे दर्जनों अल्ट्रासाउंड सेंटर पर अधिकारी मेहरबान हैं। शहर से लेकर ग्रामीण बाजारों तक बेरोकटोक चल अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर कार्रवाई तो दूर अधिकारी उनके कागजातों के जांच की भी जहमत नहीं उठा रहे हैं।

Article Advertisement

नतीजतन प्रतिदिन सैकड़ों मरीज लूट रहे हैं। दिलचस्प तो यह कि स्वास्थ्य अधिकारियों के नाक के नीचे चल इन सेंटरों में न सिर्फ गर्भवती महिलाओं से मनमाफिक मोटी रकम वसूली जाती बल्कि उनके जान से भी खिलवाड़ किया जाता है। कहीं अप्रशिक्षित स्टाफ तो कहीं दूसरे लड़के जांच कर रिपोर्ट तैयार करते हैं। मगर रिपोर्ट पर किसी बाहरी डॉक्टर का स्केन हस्ताक्षर रहता है। डॉक्टर भी मानतें हैं कि संदेह होने पर उन्हें बार बार जांच कराना पड़ता है। कई सेंटरों में तो मोटी रकम लेकर चोरी छिपे भू्रण जांच का भी खेल चल रहा है। लेकिन यह सब जानते हुए अधिकारी चुप्पी साध बैठे हैं। क्या कहते हैं अधिकारी सिविल सर्जन डा. सुरेश प्रसाद सिन्हा व एसीएमओ डा. एमपी गुप्ता ने बताया कि अवैध जांच घरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ऐसे सेंटरों को चिन्हित कर शील करने की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे संचालक किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। चाहे अधिकारी हो या बाहरी संचालक अवैध पाये जानेवाले पर कार्रवाई तय है। सरकारी अस्पतालों में भी अल्ट्रासाउंड सेंटर शुरू कराने के लिए पहल की जा रही है। सदर अस्पताल में करीब डेढ़ साल से अल्ट्रासाउंड सेवा ठप, मरीज बेहाल अररिया सदर अस्पताल में करीब डेढ़ साल से अल्ट्रासाउंड सेवा ठप है। अस्पताल आनेवाली गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराने में भारी परेशानी होती है। मजबूरन महिलाओं को निजी जांच घरों पर निर्भर रहना पड़ता है। अस्पताल प्रशासन की मानें तो यहां रोजाना करीब तीन दर्जन से अधिक गर्भवती को अल्ट्रासाउंड कराने की जरूरत पड़ती है, जिसे निजी जांच घरों में भेजा जाता है। यहां हर माह अमूमन करीब डेढ़ हजार डिलिवरी होती है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read