अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

अररिया में दिल दहला देने वाली वारदात: विश्वकर्मा पूजा की संध्या पर 14 लोगों पर तेजाब हमला, 3 की हालत नाजुक

अररिया: बिहार के अररिया जिले में विश्वकर्मा पूजा की संध्या पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक परिवार के लगभग 6 लोगों ने गांववालों पर तेजाब से हमला कर दिया। इस घटना में 14 से 15 लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में भर्ती घायल घायलों को ग्रामीणों की मदद से सदर

अररिया में दिल दहला देने वाली वारदात: विश्वकर्मा पूजा की संध्या पर 14 लोगों पर तेजाब हमला, 3 की हालत नाजुक

Article Advertisement

अररिया: बिहार के अररिया जिले में विश्वकर्मा पूजा की संध्या पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक परिवार के लगभग 6 लोगों ने गांववालों पर तेजाब से हमला कर दिया। इस घटना में 14 से 15 लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

Article Advertisement

अस्पताल में भर्ती घायल घायलों को ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल अररिया और महादेव चौक स्थित एक आंख के अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई लोगों की आंखों में तेजाब चला गया है, जिससे उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटनास्थल पर पुलिस की मौजूदगी सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक सहित पुलिस की पूरी टीम अस्पताल पहुंची। देर रात एसडीपीओ सुशील कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घायलों से जानकारी ली और फिर घटनास्थल का जायजा लिया। विवाद की जड़ जानकारी के अनुसार, घटना धामा पंचायत के मटियारी गांव वार्ड संख्या 1 में हुई। गांव के सुरेंद्र साह का पुत्र कुछ युवकों के साथ रंजीत जादव के घर में स्मैक पी रहा था । जब रंजीत जादव ने उसे समझाया तो मामला बढ़ गया। बाद में आरोपी युवकों ने रंजीत के भांजे की साइकिल तोड़ दी। ग्रामीणों के पहुंचते ही आरोपी पक्ष ने दरवाजा बंद कर अंदर से तेजाब फेंकना शुरू कर दिया। दर्ज हुआ केस पीड़ित पक्ष के जयप्रकाश यादव ने थाना में 4 नामजद और 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। नामजद आरोपियों में महेश साह, प्रभु साह, राजा साह और रवि साह शामिल हैं। पुलिस कार्रवाई धामा पंचायत के सरपंच सिकंदर ने बताया कि आरएस थाना पुलिस ने एक ही परिवार के 6 लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी अंजनी कुमार ने कहा, “घटना की जांच की जा रही है। स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है। घायलों का इलाज चल रहा है और उचित सहायता मुहैया कराई जा रही है।” 👉 यह घटना बिहार में तेजाब हमलों के बढ़ते मामलों की ओर इशारा करती है और प्रशासन की बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read