अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

आज भी नाव के सहारे आवागमन

आज भी नाव के सहारे आवागमन किशनगंज एक ओर कनकई और दूसरी ओर रतवा नदी से प्रभावित बहादुरगंज प्रखंड का दुर्गापुर बंगामा पंचायत और टेढ़ागाछ के चिल्हानिया पंचायत सहित आधा दर्जन पंचायत की लगभग एक लाख आबादी को आजादी के इतने वर्षों बाद भी नाव की सवारी से मुक्ति नहीं मिला है। जहाँ लौचा नदी के कनकई घाट पर पुल बन

आज भी नाव के सहारे आवागमन

Article Advertisement

आज भी नाव के सहारे आवागमन किशनगंज एक ओर कनकई और दूसरी ओर रतवा नदी से प्रभावित बहादुरगंज प्रखंड का दुर्गापुर बंगामा पंचायत और टेढ़ागाछ के चिल्हानिया पंचायत सहित आधा दर्जन पंचायत की लगभग एक लाख आबादी को आजादी के इतने वर्षों बाद भी नाव की सवारी से मुक्ति नहीं मिला है।

Article Advertisement

जहाँ लौचा नदी के कनकई घाट पर पुल बनने से लोगों को नाव की सवारी से मुक्ति मिल गयी है वहीं दूसरी ओर रतवा नदी के एक भी घाट में पुल नहीं बनने के कारण आज भी लोग नाव की जोखिमपूर्ण सवारी से आवाजाही करने को मजबूर होना पड़ता है। जानकारी के अनुसार रतवा नदी के सुहिया घाट पर प्रत्येक दिन हजारों लोग चिल्हानिया, बेतबारी,पंखा बारी, खजुरबारी, गमहारिया, फुलबरिया आदि स्थानों के लिये नाव की जोखिमपूर्ण सवारी करने को बाध्य हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि नेपाल के रास्ते आयी रतवा नदी का तांडव से बहादुरगंज और टेढ़ागाछ प्रखंड दर्जनों गांव प्रभावित होता है। वर्ष 2017 में चिल्हानिया पंचायत का ठाकुर टोला के दर्जनों परिवार को अपना आशियाना छोड़कर दूसरी जगह बसने को मजबूर होना पड़ा था। वहीं रतवा नदी के भीषण कटाव की चपेट में आने से सुहिया हाट कई बार उजड़कर सुरक्षित ठिकाने की तलाश में नदी से पूर्व अवस्थित हुआ है। दूसरी ओर रतवा नदी के प्रमुख सुहिया घाट पर पुल निर्माण की वर्षो पुरानी मांग पर अमल नहीं होने के कारण यह इलाका बेहतर सड़क संपर्क व्यवस्था और विकास से कोसो दूर खड़ा होकर विकास की पोल खोल रहा है। सीमांचल लाइव

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read