अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

आने वाला है त्योहार, बिजली में करें सुधार

आने वाला है त्योहार, बिजली में करें सुधार पूर्णिया सांसद संतोष कुशवाहा ने बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा है कि पर्व एवं त्योहार का समय आने वाला है। इसे देखते हुए बिजली में थोड़ी-बहुत सुधार करने की आवश्यकता है, ताकि बिजली की आपूर्ति निर्बाध रूप से पूर्णिया संसदीय क्षेत्र की जनता को मिलता रहे। सांसद

आने वाला है त्योहार, बिजली में करें सुधार

Article Advertisement

आने वाला है त्योहार, बिजली में करें सुधार पूर्णिया सांसद संतोष कुशवाहा ने बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा है कि पर्व एवं त्योहार का समय आने वाला है। इसे देखते हुए बिजली में थोड़ी-बहुत सुधार करने की आवश्यकता है, ताकि बिजली की आपूर्ति निर्बाध रूप से पूर्णिया संसदीय क्षेत्र की जनता को मिलता रहे।

Article Advertisement

सांसद ने कहा कि बिजली अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच जनता से जुड़े हुए समस्याओं के समाधान के लिए सामंजस्य एवं तालमेल और बेहतर तरीके से बैठाने की आवश्यकता है, ताकि जनता की समस्याओं का समाधान अधिक से अधिक किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जो कर्मचारी अपने कार्य में उदासीन एवं लापरवाह पाए जाएंगे उन्हें किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यह सरकार विकास के प्रति समर्पित सरकार है जनता के प्रति जवाबदेह है। इस बात की जानकारी आप लोगों को अवश्य होनी चाहिए।धन्यवाद एवं आभार यात्रा के दौरान सांसद को बिजली विभाग से जुड़ी शिकायत एवं सुझाव सामने आई थी। इस क्रम में बिजली से संबंधित अनेक समस्या क्षेत्र भ्रमण के क्रम में सामने आई थी। जैसे कहीं पर पोल लगाने तो कहीं पर लूज वायर को टाइट करने का, कवर वायर लगाने , लो वोल्टेज को दुरुस्त करने, दलित एवं महादलित टोला में बिजली की आपूर्ति निर्बाध रूप से करने, बिजली बिल में सुधार करने की आवश्यकता से संबंधित, ट्रांसफॉर्मर बदलने को लेकर, कोढ़ा प्रखंड एवं फलका प्रखंड में बिजली आपूर्ति कम होने की समस्या सामने आई थी। इन तमाम समस्याओं को लेकर सांसद ने बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारियों के साथ सांसद कार्यालय में बैठक की। स्रोत-हिन्दुस्तान सीमांचल लाइव

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read