अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

उत्तरप्रदेश के कानपूर शहर के शेल्टर होम के 57 लड़कियाँ कोरोना संक्रमित, 5 संक्रमित लडकियां गर्भवती भी

कानपूर शहर में फिलहाल 400 संक्रमित मरीज़ उत्तरप्रदेश के कानपूर शहर में पिछले हफ्ते सरकारी बालिका शेल्टर होम में रह रही 57 बालिकाओं को कोरोना संक्रमित पाया गया है। कोरोना संक्रमित मरीज़ो की बढ़ती संख्या से जूझते कानपूर शहर में, ये सरकारी बालिका शेल्टर होम कोरोना का नया हॉटस्पॉट बन गया है। फिलहाल सभी 57

उत्तरप्रदेश के कानपूर शहर के शेल्टर होम के 57 लड़कियाँ कोरोना संक्रमित, 5 संक्रमित लडकियां गर्भवती भी

Article Advertisement

कानपूर शहर में फिलहाल 400 संक्रमित मरीज़ उत्तरप्रदेश के कानपूर शहर में पिछले हफ्ते सरकारी बालिका शेल्टर होम में रह रही 57 बालिकाओं को कोरोना संक्रमित पाया गया है। कोरोना संक्रमित मरीज़ो की बढ़ती संख्या से जूझते कानपूर शहर में, ये सरकारी बालिका शेल्टर होम कोरोना का नया हॉटस्पॉट बन गया है।

Article Advertisement

फिलहाल सभी 57 लड़कियों को कोविद-19 अस्पताल में इलाज़ के लिए भेज दिया गया है। शेल्टर होम के बाकी बचे लड़कियों और कर्मचारियों को, जिन्हे कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है, उन्हें क्वारंटाइन में भेज दिया गया है और शेल्टर होम को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। कानपूर के स्थानीय मीडिया के द्वारा इससे पहले ये भी रिपोर्ट दिया गया था की 57 लड़कियों में से जिन्हे कोरोना संक्रमित पाया गया है, उनमें से दो लड़कियाँ गर्भवती भी है जिसके बाद से शेल्टर होम के व्यवस्था पर सवाल उठ रहे थे। हालांकि इन सब के बाद कानपूर के जिला मजिस्ट्रेट ने इस मामले पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा की जिन 5 कोरोना संक्रमित लड़कियों को गर्भवती बताया जा रहा है, वो शेल्टर होम में दाखिल होने से पहले ही गर्भ से थी जिला मजिस्ट्रेट ब्रह्म देव तिवारी ने कहा, "ये सभी 5 लड़कियों को अलग अलग जिले से चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के द्वारा शेल्टर होम में भेजा गया था। ये सारे केस पोस्को (Protection of Children from Sexual Offences) के अंदर आते है। जब इन्हे शेल्टर में दाखिल किया गया था ये उससे पहले से ही गर्भवती थी।" पूरे उत्तरप्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगभग 17,000 है जिमें से फिलहाल 6,000 एक्टिव केस है। सरकारी आंकड़ों के हिसाब से युपी में कोरोना से अब तक 507 मौत हो चुकी है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read