अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Seemanchal

एक दर्जन चालकों का कटा चालान

अब तक बेपरवाह होकर यातायात नियमों को नजरअंदाज करते थे तो अब सावधान हो जाइए। रविवार यानी एक सितंबर से नया मोटर वेकिल अधिनियम लागू हो गया है। अगर किसी भी तरह यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं तो अब पांच से सौ गुणा तक जुर्माना लगेगा।नए वाहन एक्ट में नियमों के उल्लंघन करने पर जुर्माने की राशि इतनी ज्या

एक दर्जन चालकों का कटा चालान

Article Advertisement

अब तक बेपरवाह होकर यातायात नियमों को नजरअंदाज करते थे तो अब सावधान हो जाइए। रविवार यानी एक सितंबर से नया मोटर वेकिल अधिनियम लागू हो गया है। अगर किसी भी तरह यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं तो अब पांच से सौ गुणा तक जुर्माना लगेगा।नए वाहन एक्ट में नियमों के उल्लंघन करने पर जुर्माने की राशि इतनी ज्यादा रखी गई है कि नियम तोड़ने पर इसका सीधा असर जेब पर पड़ेगा।

Article Advertisement

नाबालिग कार चलाते पकड़े गए तो वाहन मालिक को तीन साल तक जेल की हवा खानी पड़ेगी। कार चलाने वाले नाबालिग को 500 रुपए की जगह अब 25 हजार रुपये जुर्माना भरना पड़ेगा। परिवहन विभाग ने चलाया सघन जांच अभियान: रविवार से लागू नए वाहन एक्ट को सख्ती से लागू करने के लिए पहले दिन से ही परिवहन विभाग ने यातायात नियम का उल्लंघन रोकने की कोशिश में जुट गई है। पहले दिन डीटीओ सबल कुमार की अगुवाई में अररिया—फारबिसगंज फोरलेन पर टोल प्लाजा के पास सघन जांच अभियान चलाया गया। खासकर दो पहिया वाहन चालकों के कागजात, ड्राईिवंग लाईसेंस व हेलमेट जांच पर फोकस किया गया। वहीं चार पहिया वाहन चालकों के सीट बेल्ट नहीं लगाने वालों को रोका गया। नये नियम लागू होने के पहला दिन होने की वजह से डीटीओ ज्यादा एग्रेसिव नहीं दिखे, लेकिन वाहन चालकों को हिदायत दी और उन्हें नये नियमों के प्रति जागरुक किया। हालांकि इस दौरान दर्जनों वाहनों की जांच की गई लेकिन चार वाहन का चालान कट कर जुर्माना वसूला गया। डीटीओ सबल कुमार ने बताया कि नए वाहन एक्ट में जुर्माना की राशि पांच से सौ गुणा तक बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि वाहन जांच लगातार चलता रहेगा। नियम तोड़ने वालों को जुर्माना देना होगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read