एक सप्ताह में कार्य आरंभ नहीं होने पर होगी कार्रवाई अमौर विधानसभा के क्षेत्र के रुके हुए सभी पुल-पुलिया एवं सड़कों के निर्माण कार्य को एक सप्ताह में यदि सम्बंधित संवेदक आरंभ नहीं करते है तो उनपर विभागीय कार्रवाई होना तय है।
Politics
एक सप्ताह में कार्य आरंभ नहीं होने पर होगी कार्रवाई
एक सप्ताह में कार्य आरंभ नहीं होने पर होगी कार्रवाई अमौर विधानसभा के क्षेत्र के रुके हुए सभी पुल-पुलिया एवं सड़कों के निर्माण कार्य को एक सप्ताह में यदि सम्बंधित संवेदक आरंभ नहीं करते है तो उनपर विभागीय कार्रवाई होना तय है। उक्त बातें ग्रामीण कार्य विभाग बायसी प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता मुरलीधर शर्

Article Advertisement
Article Advertisement
उक्त बातें ग्रामीण कार्य विभाग बायसी प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता मुरलीधर शर्मा ने क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क व पुल-पुलियों के निरीक्षण के दौरा कहीं।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जिस प्रकार से पुल-पुलियों व सड़को के निर्माण कार्य में संवेदक लापरवाही कर रहे है उसे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हाल ही में क्षेत्र के ग्यारह निर्माणधीन पथों के निर्माण का जांचोपरांत संवेदक द्वारा कोताही बरतने के कारण उन्हें कार्य से वंचित कर दिया गया है।
उन्होंने क्षेत्र के सभी संवेदकों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर समायावधि में कार्य पूर्ण नहीं किया जाता है तो दंडात्मक कार्रवाई कर राशि की वसूली भी की जाएगी।
उन्होंने क्षेत्र में कई माह से सड़कों व पुल पुलियों के निर्माण कार्य पर खेद प्रकट करते हुए कहा कि सड़के व पुल-पुलिया विकास के प्रमुख आधारों में से एक है।
जिसके बिना विकास को गति मिलना संभव नहीं है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अभी जिन जिन संवेदकों द्वारा कार्य बिल्कुल रोक दिया गया है वे यदि एक सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू नहीं करते है तो उनके एकरारनामा को विखंडित किया जाएगा और दंडात्मक वसूली कर उसे हमेंशा के लिए काली सूची में डाल दिया जाएगा।
जिसके बाद वह संवेदक आजीवन कभी भी कही भी टेंडर प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेगा।
निरीक्षण में साथ साथ चल रहे बैसा के विभागीय कनीय अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि कार्यपालक अभियंता ने अमौर के टी 01 से तालबाड़ी पीएमजीएसवाइ सहित बैसा के नहराकोल से कटहलबाड़ी एमएमजीएसवाई, बांसबाड़ी पीडब्ल्यूडी सड़क से मीरपुर हाट, चरकपारा से पियाजी एमएमजीएसवाई, महनारो ईदगाह से गगरिया मध्य विद्यालय तक एमएमजीएसवाई, जलील चौक से धर्मबाड़ी सड़क, बैसा पीडब्ल्यूडी पथ से नंदनिया कब्रिस्तान एमएमजीएसवाई सड़को का निरीक्षण किया गया।
जिसका निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद उसके रख रखाव के लिए पांच वर्ष की अवधि है।
निरीक्षण के क्रम में कटहलबाड़ी गांव पहुंचने पर क्षेत्रीय जिला परिषद सदस्य असरारुल हक द्वारा कार्यपालक अभियंता से बैसा प्रखंड अन्तर्गत नंदनियां कब्रिस्तान पुल निर्माण सहित विभिन्न स्थलों पर मुख्यमंत्री सेतू पुल निर्माण एवं शीशाबाड़ी, डकैता, खुशहालपुर बरडीहा पक्की सड़क निर्माण के बारे में जानकारी ली।
इस पर कार्यपालक अभियंता ने बताया कि क्षेत्र में बची हुई सड़कों का टेन्डर निकाल कर जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा।
वहीं पुल निर्माण के बारे में उन्होंने कहा कि विभाग को रिपोर्ट भेजा गया है और टेन्डर होते ही निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।
स्रोत-हिन्दुस्तान
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
