अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

एनएच पर दुर्घटनाग्रस्त कार से भारी मात्रा में शराब बरामद

एनएच पर दुर्घटनाग्रस्त कार से भारी मात्रा में शराब बरामद किशनगंज। बहादुरगंज-ठाकुरगंज नेशनल हाइवे 327ई पर नसीमगंज चौक के समीप मंगलवार रात एक लावारिस कार से पुलिस ने भारी मात्रा मे शराब बरामद की। शराब बरामद किए जाने के दौरान कार सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त होकर खड़ी थी और मौके से चालक व वाहन सवार फरार था

एनएच पर दुर्घटनाग्रस्त कार से भारी मात्रा में शराब बरामद

Article Advertisement

एनएच पर दुर्घटनाग्रस्त कार से भारी मात्रा में शराब बरामद किशनगंज। बहादुरगंज-ठाकुरगंज नेशनल हाइवे 327ई पर नसीमगंज चौक के समीप मंगलवार रात एक लावारिस कार से पुलिस ने भारी मात्रा मे शराब बरामद की। शराब बरामद किए जाने के दौरान कार सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त होकर खड़ी थी और मौके से चालक व वाहन सवार फरार था।

Article Advertisement

आसपास के लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस की रात्रि गश्ती की टीम नसीमगंज चौक पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त कार संख्या डब्ल्यूबी 77- 9654 को जब्त कर ली। तलाशी के दौरान कार से पुलिस ने भारी मात्रा मे बंगाल निर्मित शराब बरामद किया। जिसमें रॉयल स्टेज ब्रांड की 750मिली वाली 127 बोतल, ऑफिसर च्वॉइस की 180 मिली वाली 190 पाउच टेट्रा पैक शराब बरामद किए गए। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की रात ठाकुरगंज से आ रही टाटा इंडिका कार नसीमगंज चौक के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित मुसाफिर खाना को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मुसाफ़रि खाना का पीलर और कार दोनो क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के दौरान हुई तेज आवाज को सुनकर लोग घर से बाहर निकल कर सड़क की ओर आए। इस दौरान मौका पाकर चालक और कार सवार फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया। इस संबंध मे थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि मामले मे किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस जब्त कार का कागजात खंगाल रही है। शराब बरामदगी मामले में कार चालक और वाहन मालिक के विरुद्ध मद्धनिषेध अधिनियम के तहत कारवाई की जाएगी। स्रोत-दैनिक जागरण

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read