अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

एसएनसीयू में दूध पिला रही महिला से छेड़खानी

एसएनसीयू में दूध पिला रही महिला से छेड़खानी सदर अस्पताल के एसएनसीयू में इलाजरत नवजात को दूध पिला रही महिला के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर पीड़ित महिला ने अस्पताल के उपाधीक्षक से लिखित शिकायत की है। मामले में सिविल सर्जन डा. मुर्तजा अली ने

एसएनसीयू में दूध पिला रही महिला से छेड़खानी

Article Advertisement

एसएनसीयू में दूध पिला रही महिला से छेड़खानी सदर अस्पताल के एसएनसीयू में इलाजरत नवजात को दूध पिला रही महिला के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर पीड़ित महिला ने अस्पताल के उपाधीक्षक से लिखित शिकायत की है।

Article Advertisement

मामले में सिविल सर्जन डा. मुर्तजा अली ने बताया कि आरोपों की जांच कराई जायेगी। आरोप सही पाये जाने पर दोषी के खिलाफ कई कार्रवाई की जायेगी। आवेदन में पीड़िता ने बताया है कि उसका प्रसव मनसाही उप स्वास्थ्य केंद्र में दो अक्तूबर को हुआ था। उसी दिन प्रसव के बाद बच्चे की तबीयत खराब होने लगी। तबीयत बिगड़ता देख उप स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां बच्चे को एसएनसीयू (सिक न्यूृबोर्न केयर यूनिट) में भर्ती कर लिया गया। इस बीच इलाज के दौरान नौ अक्तूबर बुधवार की रात ऑन ड्यूटी नर्स ने महिला को बच्चे को दूध पिलाने के लिए बुलाया। वह कंगारू कक्ष में बच्चे को दूध पिला रही थीं। इसी समय वार्ड अटेंडेंट प्रभाष कुमार आया और महिला से बच्चे को अलग सुलाने के लिए कहा। दो-तीन बार बच्चे को दूध पिलाने से मना करते हुए उसे खुद से अलग करने को कहा, महिला ने उसकी बात नहीं मानी तो उसके साथ जबरन छेड़खानी करने लगा। इससे वह घबरा गई और शोर मचाने लगी। शोर सुन बाहर खड़ी उसकी सास आ गयी और पूरी घटना बतायी। पीड़ित महिला की सास और ससुर ने भी कहा कि घटना के बाद वे लोग जब एसएनसीयू गये तो अपनी बहू को देख दंग रह गये। उसकी हालत ठीक नहीं थी। वह डरी-सहमी हुई थी। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read