अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

कटिहार के धरमेली में नर्सरी में तैयार होंगे पौधे

कटिहार के धरमेली में नर्सरी में तैयार होंगे पौधे सीमांचल में लबालब हरियाली के साथ रोजगार को भी हरियाली मिलने वाली है। वन प्रमंडल पूर्णिया के अधीन पांच-पांच हेक्टेयर में पहली बार दो नर्सरी बनने वाली है। पूर्णिया जिला के जलालगढ़ प्रखंड के हासी में और कटिहार जिला के कोढ़ा प्रखंड के धरमेली में पांच-पांच ह

कटिहार के धरमेली में नर्सरी में तैयार होंगे पौधे

Article Advertisement

कटिहार के धरमेली में नर्सरी में तैयार होंगे पौधे सीमांचल में लबालब हरियाली के साथ रोजगार को भी हरियाली मिलने वाली है। वन प्रमंडल पूर्णिया के अधीन पांच-पांच हेक्टेयर में पहली बार दो नर्सरी बनने वाली है। पूर्णिया जिला के जलालगढ़ प्रखंड के हासी में और कटिहार जिला के कोढ़ा प्रखंड के धरमेली में पांच-पांच हेक्टेयर में नर्सरी तैयार किया जाएगा।

Article Advertisement

दोनों नर्सरी में 20 लाख पौधे तैयार करने की क्षमता होगी। नर्सरी बनने से आसपास के ग्रामीणों को रोजगार भी मिलेगा, क्योंकि नर्सरी में पौधे की देखभाल की जिम्मेदारी सालों भर के लिए उनके कंधे पर ही होगी। बता दें कि सरकार के द्वारा अलग-अलग योजनाओं के तहत हर वर्ष लाखों की संख्या में पौधे लगाने का दावा किया जाता है, लेकिन नर्सरी के अभाव में कोलकाता से पौधे मंगाये जाते हैं। ट्रांसपोर्टेशन के कारण इन पौधे की कीमत भी अधिक होती है और यह टिकाऊ भी नहीं होता। वन प्रमंडल के नर्सरी में तैयार पौधे बेहतर माने जाते हैं। फिलहाल पूर्णिया के सिंघिया, चंपानगर, अमौर और मधुबनी में छोटे-छोटे नर्सरी हैं, जहां हर साल बमुश्किल हजारों पौधे ही तैयार होते हैं। डिवीजनल फोरेस्ट अफसर (डीएफओ) शशिकांत के मुताबिक पूर्णिया के हासी में 65 एकड़ में और कटिहार के धरमेली में प्रोटेक्टेड फोरेस्ट एरिया है। दोनों स्थानों पर पांच-पांच हेक्टेयर में नर्सरी बनाने के प्रस्ताव पर नजर-ए-इनायत के बाद यहां सलाना लाखों पौधे तैयार होंगे। यह हाई क्वालिटी की और परमानेंट नर्सरी होगी। नर्सरी में दफ्तर भी बनेंगे। यहां गार्ड तैनात किये जाएंगे। आसपास के सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा, क्योंकि नर्सरी की देखभाल की जिम्मेदारी उनके कंधों पर ही होगी। नर्सरी में तैयार होने वाले पौधे ही अलग-अलग योजनाओं के तहत लगाए जाएंगे। जल, जीवन और हरियाली योजना के तहत पूर्णिया प्रमंडल में भी लाखों के तादाद में पौधरोपण किया जाएगा। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read