अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

कबड्डी में मवि दहीभात जागीर विजेता

कबड्डी में मवि दहीभात जागीर विजेता प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय तुलसिया में शुक्रवार से चल रहे दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। खराब मौसम और बारिश की वजह से खेल में आए बार-बार बाधा के बावजूद प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों से आये खिलाड़ियों द्वारा इस प्रतियोगिता मे

कबड्डी में मवि दहीभात जागीर विजेता

Article Advertisement

कबड्डी में मवि दहीभात जागीर विजेता प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय तुलसिया में शुक्रवार से चल रहे दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। खराब मौसम और बारिश की वजह से खेल में आए बार-बार बाधा के बावजूद प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों से आये खिलाड़ियों द्वारा इस प्रतियोगिता में दिखाए गए पूरे दमखम और जोश की सभी लोगों ने जमकर सराहना की है।

Article Advertisement

प्रतियोगिता में शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के हाई स्कूल एवं उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने अलग अलग आयु वर्ग के हिसाब से सामूहिक खेलों वाली प्रतियोगिताओं में भाग लिया। शनिवार को कबड्डी, बॉलीबॉल, फूटबाल ,क्रिकेट, बैडमिंटन आदि खेलों का आयोजन किया गया। कबड्डी में अंडर 14 बालक वर्ग में उत्क्रमित मध्य विद्यालय दहीभात जागीर तो बालिका वर्ग में मध्य विद्यालय टप्पु ने बाजी मारी, जबकि एकल बैडमिंटन में में प्रथम स्थान आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया की आशा कुमारी को मिला, वहीं बैडमिंटन डबल में मध्य विद्यालय तुलसिया के स्वीटी कुमारी व आशा कुमारी ने बाजी मारी है। सभी चयनित प्रतिभागियों को जिला स्तर पर होने वाले खेल प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। दो दिनों तक चले इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बीआरपी सुभोजित कुमार, मो. यूसुफ,सौरभ कुमार,संकुल समन्वय राजेश कुमार,अनिल कुमार, मोघिश कादिरी आदि मौजूद रहे। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read