अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

कसबा के प्रखंड समन्वयक के वेतन में सात दिनों की कटौती की गयी है।

कस्बा【पूर्णिया】 लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत कसबा प्रखंड में शौचालय निर्माण के अलावा जियो टेगिंग में लापरवाही करने पर कसबा के प्रखंड समन्वयक के वेतन में सात दिनों की कटौती की गयी है । उपविकास आयुक्त अमन समीर ने बुधवार को कसबा प्रखंड के बरेटा पंचायत के वार्ड दस का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि वहा

कसबा के प्रखंड समन्वयक के वेतन में सात दिनों की कटौती की गयी है।

Article Advertisement

कस्बा【पूर्णिया】 लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत कसबा प्रखंड में शौचालय निर्माण के अलावा जियो टेगिंग में लापरवाही करने पर कसबा के प्रखंड समन्वयक के वेतन में सात दिनों की कटौती की गयी है । उपविकास आयुक्त अमन समीर ने बुधवार को कसबा प्रखंड के बरेटा पंचायत के वार्ड दस का निरीक्षण किया।

Article Advertisement

उन्होंने पाया कि वहां काम काफी धीमा है। वार्ड में नोडल कर्मी क्षेत्र भ्रमण नहीं कर रहे हैं। प्रोत्साहन राशि के लिए लाभार्थी चिह्नित नहीं किये गये हैं। स्वच्छताग्रही भी मौजूद नहीं थे। जनप्रतिनिधियों के साथ तालमेल का भी अभाव पाया गया। पंचायत में शौचालयों के निर्माण में कोई तेजी नहीं आयी। यही नहीं पहले बने शौचालयों के जियो टैगिंग के लिए भी कोई प्रयास नहीं किया जा रहा था। इस दौरान डीडीसी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को कार्य संस्कृति में सुधार लाने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रखंड समन्वयक के एक सप्ताह के वेतन कटौती का भी निर्देश दिया। बता दें कि 30 सितंबर तक पूर्णिया जिला को खुले में शौच से मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसको लेकर जिला पदाधिकारी राहुल कुमार के द्वारा जिलास्तरीय अधिकारियों की अलग-अलग प्रखंडों में प्रतिनियुक्ति भी की गयी है। जिला स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा रोजाना प्रखंड के दो पंचायतों में जाकर शौचालय निर्माण और जियो टैंगिग की रिपोर्ट भी ले रहे हैं। गौरतलब है कि दो अक्टूबर के बाद शौचालय निर्माण करने के बाद सरकारी राशि का भुगतान किया जाएगा। इसके बाद राशि लाभुकों को नहीं दी जाएगी। सीमांचल लाइव

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read